22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एस्कॉर्ट सर्विस का शौक, पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा युवक, बचने के लिए कश्मीर निकल गया, फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Jaipur Crime News: पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 14 Apr 2025, 8:46 AM IST

jaipur crime news

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने एक क्लब के जनरल मैनेजर के साथ मारपीट करने के मामले में जयपुर में एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेन्द्र मीणा पहले भी मारपीट एवं किडनैपिंग के मामले में कानोता थाने से जेल जा चुका है।

डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र मीणा (21) निवासी रामनगरिया और बलवंत सिंह (38) निवासी रजत पथ मानसरोवर हैं। पुलिस ने बताया कि एक क्लब के जनरल मैनेजर सुरेश नेहरा ने 13 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वह साथी कर्मचारी मोनिस, बृजेश, नवरतन के साथ क्लब बंद करके नीचे सड़क पर आ गया। वहां तीन लड़के व दो लड़कियां आपस में लड़ रहे थे।

लड़ाई करने के लिए उन्हें मना किया तो दोनों लड़कियों ने कहा कि हमारी गाड़ी आ रही है, उसमें चले जाएंगे। अचानक से कार से निकलकर एक लड़के ने बृजेश पर डंडे से वार किया। इस पर सुरेश ने कहा कि आप लड़ने आए हो क्या। इतनी देर में आई दूसरी गाड़ी से एक लड़का उतरा और उनके सिर पर डंडे से दो-तीन वार कर गले से चेन और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपी एक महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद आरोपी राजेन्द्र मीणा और बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एस्कॉर्ट सर्विस चलाता आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस चलाता है। जो साथियों के साथ मिलकर जयपुर शहर में ग्राहक की ओर से बताए गए होटल, मकान पर टैक्सी और अपनी गाड़ी से सप्लाई देता है। घटना के दिन भी राजेन्द्र ने सप्लाई दी, लेकिन किसी बात को लेकर ग्राहक से झगड़ा हो गया।

इस पर लड़कियां वापस आ गईं। उस जगह राजेन्द्र मीणा अपने साथियों के साथ 2 गाड़ियों में पहुंचा। जाते ही बिना पूछे वहां खड़े क्लब के लोगों पर उन्होंने हमला कर दिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर घूमने चला गया। आरोपी राजेन्द्र ने अपनी पूर्व पत्नी को छोड़ रखा है। वह जयपुर में किसी महिला मित्र के साथ रहता है। आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर सप्लाई देने के बहाने कई बार मारपीट कर रुपए लेकर भाग जाता है। पीड़ित बदनामी के डर से पुलिस थाने तक नहीं जाते हैं।

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक गाड़ी से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूद गया रेलवे नर्सिंग ऑफिसर, जेब में रखे सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात