
अजमेर। नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी ने शनिवार शाम दौराई रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतक का शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रखवाया है। जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे अस्पताल में कार्यरत डीडवाना-कुचामन जिले के जस्सीपुरा निवासी नर्सिंग अधिकारी हरदेवाराम (30) पुत्र जस्साराम दौराई में ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बालोटिया ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहन से परेशान होना लिखा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर छानबीन कर रही है। परिजन को भी सूचना दी गई है।
मृतक हरदेवाराम रेलवे क्वार्टर में रहता था। पुलिस को उसके परिजन का इंतजार है। इसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।
Updated on:
13 Apr 2025, 10:33 AM IST
Published on:
13 Apr 2025, 10:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.