बाड़मेर

इन ग्राम पंचायतों तक लोग पहुंचे तो कैसे…

खेजडि़याली, गिराद का ढाणी ग्राम पंचायत तक की सड़कें खस्ताहाल

2 min read
खेजडि़याली, गिराद का ढाणी ग्राम पंचायत तक की सड़कें खस्ताहाल

-

ये भी पढ़ें

स्टे हटा, अब जगी मंडी शुरू होने की आस – दो साल से मामला था अधरझूल में


समदड़ी. पंचायत समिति के कई गांवों में खस्ताहाल सड़कों ने लोगों की परेशानी बढा दी है। चंद किमी की दूरी उनके लिए लम्बा फासला बन कर रह गई है। स्थिति यह है कि एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने तक लोग सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग कोसते रहते हैं।

ये सड़कें खस्ताहाल- गिराद का ढ़ाणा से ग्राम पंचायत खेजडिय़ाली तक की सड़क उखड़़ चुकी है । सड़क पर बिखरी कंकरीट पर यह चलने लायक तक नहीं है। होतरड़ा से ग्राम पंचायत भलरों का बाड़ा तक का छह किलोमीटर सड़क भी खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं । कई बार दुपहिया वाहन सवार फिसल कर घायल हो चुके हैं। चार पहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इन सड़कों को सुधारा नहीं गया है।

हर जगह यही स्थिति
बालोतरा, सिवाना और समदड़ी क्षेत्र में सड़कों की कमोबेश यही स्थिति है। समदड़ी-कल्याणपुर सड़क बाड़मेर-जोधपुर सड़क की सम्पर्क सड़क है। यहां हर दिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन यह सड़क भी खस्ताहाल है। एेसे में सिवाना से जोधपुर ? जाने वाले वाहन चालक समदड़ी की जगह बालोतरा होकर जाते हैं। इससे समय तो ज्यादा लगता ही है, पेट्रोल व डीजल भी ज्यादा खर्च होता है। वहीं समदड़ी-बालोतरा, समदड़ी से पाली, समदड़ी से अजीत-दुंदाड़ा सड़क की भी यहीं स्थिति है। यहां लम्बे समय से सड़कें खस्ताहाल होने के बावजूद विभागीय कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष भी है।

इस साल भी रहा मम्मत का इंतजार- गिराद का ढ़ाणा से ग्राम पंचायत खेजडिय़ाली सड़क कई सालों से क्षतिग्रस्त है। इस वर्ष भी इसकी मरम्मत नहीं की। सड़क का नवीनीकरण जरूरी है। - गुमनाराम पटेल, गिराद का ढ़ाणा
अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त- क्षेत्र की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त है। मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करने से सड़कें उधड़ रही है।आमजन परेशान है। लोगों में रोष भी है। - रमेश श्रीमाली, अजीत

ये भी पढ़ें

कॉलेज पर ताला समस्या का समाधान नहीं
Published on:
16 Dec 2017 11:59 pm
Also Read
View All