
जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे छात्र
- छात्रों के कॉलेज गेट पर ताला लगाने पर कलक्टर बोले...
बाड़मेर. जिला स्तरीय जनसुनवाई में शुक्रवार को फरियाद लेकर पहुंचे छात्रों को जिला कलक्टर ने नसीहत देते हुए कहा कि कॉलेज के ताले लगाने से समस्या का हल नहीं हो सकता है। इस तरह तो कलक्ट्रेट में भी कर्मचारियों की कमी है, तो क्या वहां भी ताला लगा दें?
पीजी कॉलेज से पांच व्याख्याताओं को अन्यत्र प्रतिनियुक्ति पर लगाने से अक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। समझाइश पर छात्र नहीं माने। बाद में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश की। इसके बाद छात्रों की कमेटी गठित की गई। ये कमेटी अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर के अटल सेवा केंद्र में चल रही जनसुनवाई में पहुंच गई। जहां पर कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते व अन्य अधिकारी फरियादियों की बात सुन रहे थे।
प्रतिनियुक्ति रद्द की जाए
छात्रों की अगुवाई करते छात्रसंघ अध्यक्ष ने जनसुनवाई में कलक्टर को बताया कि व्याख्याता पहले से ही कम है और पांच अन्य को यहां से प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया। अब पीजी कॉलेज में छात्रों की पढ़ाई कैसे होगी। इसलिए प्रतिनियुक्ति तुरंत समाप्त की जाए और इसी मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया था। ताला लगाकर प्रदर्शन की बात पर कलक्टर ने कहा कि कलक्ट्रेट में भी कर्मचारियों की कमी है तो क्या वहां पर भी ताला लगा दिया जाए। ताला लगाना समस्या का हल नहीं है।
जनसुनवाई को लगी सर्दी
सर्दी का तेज असर जनसुनवाई पर भी नजर आया। शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के लिए लगी कुर्सियां खाली ही नजर आई। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने पर कुछ फरियादी पहुंचे। सामान्य दिनों की तरह की भीड़ जनसुनवाई में कहीं नहीं दिखी। सर्दी के चलते शाम होने से पहले ही लोग घरों को लौटने की जल्दी में नजर आए।
Published on:
16 Dec 2017 11:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
