
कल्याणपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
बाड़मेर. जिले के कल्याणपुर कस्बे के पास
राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर कल्याणपुर से दो किलोमीटर जोधपुर की ओर शुक्रवार मध्यरात्रि घटित दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करने लगे, लेकिन चिकित्सकों के हड़ताल पर होने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जानकारी पर पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्रकुमार ने मोर्चरी पहुंच परिजनों से समझाइश की। एएसआई अमराराम भील की मौजूदगी में पंचनामा कर मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द किया।
रामदेवपुरा निवासी रामाराम (24) पुत्र फुसाराम जाट पिकअप गाड़ी में वागोड़ा से सब्जी भरकर जोधपुर जा रहा था। कस्बे से निकलते ही सामने आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। घटना की जानकारी पर थानाधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। बुरी तरह फंसे घायल को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। उपचार के लिए संत श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी पर परिजनों एवं रिश्तेदारों की मोर्चरी के आगे भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने थानाराम पुत्र करनाराम जाट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
पिता पर टूट पड़ा दु:खों का पहाड़-फुसाराम के कमाने वाला सबसे पड़ा पुत्र दुर्घटना में जाने से उसके उपर पहाड़ सा टुट गया। मृतक के एक बेटी है। घटना की सूचना पर पूरे गांव में शौक की लहर छा गई। चूल्हे नहीं जले।
राजमार्ग पर पलटा वाहन, दो घायल
मोकलसर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह मोकलसर व रमणिया के बीच पेट्रोल पम्प के सामने एक वाहन पलटने से दो जने गंभीर घायल हो गए। शनिवार सुबह बालोतरा निवासी गायक कलाकार वैभव बाघमार कार्यक्रम में भाग लेकर जालोर से बालोतरा लौट रहा था। पेट्रोल पम्प के पास अचानक गाड़ी पलटी खा गई। इससे वैभव बाघमार व ड्राइवर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मोकलसर पुलिस चौकी से पुलिस टीम पहुंची, इस दौरान वहां पहुंची फलौदी- अहमदाबाद रोडवेज बस के यात्रियों ने गाड़ी के कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। एम्बुलेंस से सिवाना भेजा। प्राथमिक उपचार बाद बालोतरा रैफर किया।
Published on:
16 Dec 2017 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
