बाड़मेर

Barmer News: पुलिस जीप के साथ सिंघम स्टाइल में बनाई रील, वायरल होते ही 3 पुलिसकर्मियों को लगा बड़ा झटका, देखें VIDEO

Barmer Viral Reel: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीप खराब थी, जिसे सही करवाने के लिए गैरेज में छोड़ा था। जहां युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2024, 9:50 AM IST
barmer viral reel case

Rajasthan News: बाड़मेर-धोरीमन्ना हाईवे पर पुलिस पेट्रोलिंग जीप में बैठ एक युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पुलिस जीप का वीडियो वायरल होने के बाद बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक, हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच बाड़मेर के गुड़ामालानी डिप्टी सुखराम विश्रोई को सौंपी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीप खराब थी, जिसे सही करवाने के लिए गैरेज में छोड़ा था। जहां युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवक पुलिस पेट्रोलिंग जीप से सिंघम स्टाइल से उतरता नजर आ रहा है।

रुतबा जमाने के लिए बनाई रील

पुलिस ने वायरल वीडियों में दिख रहे युवक खुमाराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस की खराब जीप गुड़ा मालानी थाना क्षेत्र के रामजी का गोल स्थित गैरेज में खड़ी थी। यहां आरापी ने रुतबा जमाने के लिए गाड़ी को स्टार्ट किया और घुमाकर वीडियो बना दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर रील के साथ गीत लगाकर वायरल कर दिया। आरोपी कंस्ट्रक्शन का काम करता है।

Updated on:
20 Nov 2024, 9:50 AM IST
Published on: