भरतपुर

प्रेमी से शादी करवा दो, गांव में 150 फीट टॉवर पर चढ़ी युवती, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bharatpur News : बयाना के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके की सांसें थाम दीं। प्रेम विवाह की जिद में एक 20 वर्षीय युवती करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और लगभग 5 घंटे तक वहीं बैठी रही।
2 min read
• •
Apr 06, 2026
bharatpur
फोटो: वीडियो का स्क्रीनशॉट

Bharatpur News : भरतपुर। बयाना के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके की सांसें थाम दीं। प्रेम विवाह की जिद में एक 20 वर्षीय युवती करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और करीब 5 घंटे तक वहीं बैठी रही। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार युवती गांव के ही युवक से अंतर्जातीय विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिजनों की असहमति के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। टॉवर पर चढ़ी युवती को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं आसपास के लोग भी चिंतित नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सदर थाना पुलिस के साथ सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास तेज कर दिए।

युवक को मौके पर बुलाया

युवती को समझाने के लिए उस युवक को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे वह शादी करने की जिद कर रही थी। सुरक्षा उपकरणों के साथ युवक को टॉवर पर भेजा गया, जहां उसने युवती को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक चली समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार युवती नीचे उतरने के लिए राजी हो गई।

पांच घंटे बाद नीचे उतरी युवती

करीब पांच घंटे बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के तुरंत बाद युवती को उप जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

Updated on:
06 Apr 2026 03:42 pm
Published on:
06 Apr 2026 03:18 pm
Also Read
View All
Bharatpur : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस में नया अपडेट, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, थानाधिकारी के बाद अब कांस्टेबल सस्पेंड

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड का खुलासा, छीना रोजगार तो रची गई मर्डर की साजिश, कुछ मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा खेल

Rajasthan: कमरे में जलती लकड़ियां फेंकी, सिलेंडर में आग लगाने को कहा; अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, बुलडोजर एक्शन से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई

भरतपुर के भड़ाना हत्याकांड पर गृह राज्यमंत्री बेढम का पहला बयान आया सामने, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा