भरतपुर

प्रेम प्रसंग के चलते युवती को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Oct 22, 2018
rajasthan news
प्रेम प्रसंग के चलते युवती को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भरतपुर. नगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में सुबह शौच के लिए जा रही एक 15 वर्षीय किशोरी को बाइक सवार एक युवक ने करीब से गोली मार दी और भाग निकले। अचानक हुए घटनाक्रम से यहां आसपास मौजूद महिलाओं में दहशत मच गई, परिजन घायल युवती को लेकर नगर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी पर थाना पहुंची वारदात स्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। जिस युवक ने गोली मारी है

आरोपी युवक के गांव पहुंच कर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह पहले ही भाग निकला। बताया जा रहा है कि गांव सारंगपुर निवासी किशोरी मनीषाा पुत्री रमेश गुर्जर सुबह करीब छह बजे शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और एक युवक जिसका नाम अवतार गुर्जर बताया जा रहा है उसने गोली मार दी। जिससे किशोरी गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे नगर सीएचसी पर ले गए, जहां से उसे रैफर कर दिया। गोली मार कर भागा युवक गांव सुन्दरावली का बताया जा रहा है, सूचना पर पुलिस ने आरोपित युवक के गांव में दबिश दी लेकिन वह भाग निकला। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Published on:
22 Oct 2018 12:38 pm
Also Read
View All
Rajasthan Congress: विश्वेंद्र सिंह ने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, बताया 5 वार्डों में क्यों मिली शर्मनाक हार?

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर सनसनीखेज आरोप, पूरे परिवार का खोला चिट्ठा, भरतपुर में ‘स्वागत’ की चेतावनी

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

Rajasthan Congress : ‘प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है’, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप, जानें क्या है विवाद?

Deeg News: लिव-इन पार्टनर के साथ रहने की जिद में टावर पर चढ़ी दो बच्चों की मां, 4 घंटे बाद उतरी