6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : इस गांव की मंशा पूरी नहीं हुई तो चुनाव में पछताएंगे नेताजी
Play video

VIDEO : इस गांव की मंशा पूरी नहीं हुई तो चुनाव में पछताएंगे नेताजी

-भाकरीवाला में जलसंकट, दस दिन से नहीं हुई जलापूर्ति-जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 22, 2018

रोहट। भाकरीवाला में जलसंकट के हालात हो गए हैं। पिछले करीब दस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग अपने स्तर पर पानी का टैंकर मंगवा रहे हैं, तो अधिकांश लोग पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान नहीं होने पर चुनाव में नेताओं को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

दरअसल, गांव में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। सर्दी में ही ऐसे हालात होने से गर्मी को लेकर खासे चिंतित है। ग्रामीणों की मानें तो उन्हें दुगुने दाम देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लेकिन, जानकारी होने के बाद भी जलदाय विभाग द्वारा व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से इस विधानसभा के चुनाव में नेताओं को खामियाजा भुगतान पड़ सकता है।

भटक रहे ग्रामीण
भाकरीवाला गांव में पिछले 10 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। लाइनमैन भी गांव में नहीं रहता है। -अमराराम बेनीवाल, ग्रामीण

पानी की समस्या
भाकरीवाला गांव मेें पानी की बहुत ही अधिक समस्या है। पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान है। टैंकर वाले भी मुंह मांगे दाम वसूल रहे है। -गोविन्द सिंह, ग्रामीण

लाइन टूटी हुई थी
भाकरीवाल गांव की लाइन टूटी हुई थी। जब लाइन दुरस्त हुई तो बिजली की कटौती शुरू हो गई। इससे पानी की सप्लाई में समस्या आई है। रविवार की रात को पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। -ममता बेंदा, कनिष्ठ अभिंयता, रोहट