भरतपुर

पत्नी की गोली मारकर की हत्या, रात भर शव को चारपाई के नीचे रख सोता रहा पति

जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के ईखनका गांव में बुधवार रात को वहीद पुत्र अयूब व उसकी पत्नी शहनाज में कहासुनी हो गई। वहीद ने देशी कट्टे से गोली मारकर पत्नी शहनाज की हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Jun 09, 2023
Bharatpur Crime News

भरतपुर पत्रिका. जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के ईखनका गांव में बुधवार रात को वहीद पुत्र अयूब व उसकी पत्नी शहनाज में कहासुनी हो गई। वहीद ने देशी कट्टे से गोली मारकर पत्नी शहनाज की हत्या कर दी। वह पत्नी के शव को चारपाई के नीचे रख रातभर सोता रहा।

सुबह मामला खुला तो करीब 14 घंटे पंचायत चली। इसमें 20 लाख रुपए देने को लेकर समझौता भी हुआ, लेकिन मृतका के परिजन ने समझौते को मानने से इनकार कर दिया। बाद में आरोपी परिजन के साथ फरार हो गया।

आरोपी शव को दफनाने की योजना भी बना चुका था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। मृतका के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सास, ससुर, ननद व पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया।

Published on:
09 Jun 2023 09:35 am
Also Read
View All
Bharatpur News: आटा फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी, मोर्चरी के बाहर हंगामा

Rajasthan Congress: विश्वेंद्र सिंह ने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, बताया 5 वार्डों में क्यों मिली शर्मनाक हार?

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर सनसनीखेज आरोप, पूरे परिवार का खोला चिट्ठा, भरतपुर में ‘स्वागत’ की चेतावनी

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

Rajasthan Congress : ‘प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है’, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप, जानें क्या है विवाद?