
Baran News
जयपुर
राजस्थान के बांरा जिले से बड़ी खबर है। बांरा जिले में एक कांग्रेसी नेता को गोली मार दी गई। आज दोपहर में कांग्रेसी नेता अपने किसी काम से बाजार आए थे इस दौरान एक हमलावर वहां आया। उनको रोका और बीच सड़क सिर में गोली मार दी। बेहद नजदीक से गोली मारी तो वह सिर में फंस गई। कांग्रेसी नेता सड़क पर गिर गए और खून फैल गया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। घटनाक्रम आज दोपहर में बांरा जिले में हुआ है।
इस घटना के बारे मंे जानकारी मिलते ही एसपी बांरा राजकुमार चौधरी और अन्य पुलिस अफसर मौके पर आ पहुंचे। उसके बाद जांच पड़ताल शुरु की गई। पता चला कि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व पूर्व नगरपरिषद सभापति गौरव शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने नगर अध्यक्ष शर्मा के सिर पर फायर किया। इससे गोली सिर में जाकर फंस गई। घायल अवस्था में शर्मा को यहां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में रेफर कर दिया।
इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी दौड़ पड़े। पुलिस अधिकारी मामले की तफ्तीश ओर अज्ञात हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रहे है। बीच बाजार हुई इस फायरिंग की घटना के बाद हंगामा मचा हुआ है। अस्पताल में भीड़ जुट रही है। साथ ही कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। उल्लेनीय है कि आज शाम ही मुख्य मंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में पुलिस और कानून व्यवस्था का रिव्यू करने वाले हैं और इससे पहले आज दोपहर में बांरा जिले में बीच सड़क बड़ा कांड़ हो गया है।
पूरे जिले की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद किसी जमीन को लेकर है और इसी कारण कुछ लोगों से लगातार रंजिश चल रही थी।
Published on:
07 Jun 2023 01:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
