भरतपुर

बच्चों के साथ दर्शन को जा रहे थे पति-पत्नी, हादसे में बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मथुरा-भरतपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक बाइक एवं गन्ने का रस बेचने वाली जुगाड़ में हुई टक्कर में 9 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि बेटी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Jun 03, 2023
Mathura-Bharatpur Road Accidents Of A Family, Daughter Died

भरतपुर। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक बाइक एवं गन्ने का रस बेचने वाली जुगाड़ में हुई टक्कर में 9 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि बेटी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर में राजा मान सिंह सर्कल के पास रहने वाला कृष्णेन्द्र सिंह (35) पुत्र राजेन्द्र सिंह शुक्रवार को अपनी पत्नी गीता (30), बेटा लक्ष्मीराज (10) एवं बेटी यशिका (9) के साथ मथुरा-वृंदावन में दर्शन को जा रहा था। कृष्णेन्द्र सिंह ने अपनी बेटी यशिका को मोटरसाइकिल पर आगे बिठा रखा था। जाजम पट्टी के पास गन्ने का रस बेचने वाली एक जुगाड़ से उसकी बाइक टकरा गई।

इससे बेटी यशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। दुर्घटना में कृष्णेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है। कृष्णेन्द्र सिंह थाना मथुरा गेट में प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करता है।

Published on:
03 Jun 2023 12:42 pm
Also Read
View All
Bharatpur : ‘किसने खरीदी थी 2 दर्जन टॉर्च’, पूर्व विधायक मर्डर केस में नया मोड़, मुनाफे के खेल और हिस्सेदारी से भी जुड़े हैं राज

Bharatpur Crime : पूर्व विधायक हत्याकांड में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, 3 को 2 दिन की पीसी रिमांड पर सौंपा गया

Bharatpur : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस में नया अपडेट, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, थानाधिकारी के बाद अब कांस्टेबल सस्पेंड

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड का खुलासा, छीना रोजगार तो रची गई मर्डर की साजिश, कुछ मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा खेल

Rajasthan: कमरे में जलती लकड़ियां फेंकी, सिलेंडर में आग लगाने को कहा; अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा