भरतपुर

Rajasthan : प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित छात्रा ने डर से छोड़ा गांव, दूसरी सदमे में

Rajasthan : डीग जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक पर गलत हरकत का आरोप लगा। प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक के डर से भयभीत पीड़ित छात्रा ने गांव छोड़ा दिया। वहीं दूसरी छात्रा सदमे में है।
2 min read
Rajasthan Deeg 2 teacher accused of obscene act victim student leaves village other shock
Rajasthan : प्रतीकात्मक फोटो -AI

Rajasthan : डीग जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक ने शर्मसार किया। डीग जिले के एक सरकारी स्कूल के ही प्रधानाचार्य और एक कक्षाध्यापक पर स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ गलत हरकतें करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और शिकायत करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर स्थानीय थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा का आरोप है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक काफी समय से छात्राओं पर गंदी नजर रख रहे थे। दोनों शराब के नशे में छात्राओं के साथ गलत हरकतें (बैड टच) करते हैं और उन्हें एकांत में बुलाकर प्रताड़ित करते थे।

इतना ही नहीं आरोप है कि छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ उनके पहनावे को लेकर भद्दी टिप्पणियां की जाती थीं। आरोपियों की इन हरकतों से तंग आकर पूर्व में स्कूल की एक अन्य छात्रा सदमे में आ गई और उसने डर के मारे गांव तक छोड़ दिया।

जब पीड़िता ने स्कूल में ही पढ़ने वाले अपने सहपाठी छात्रों को शिक्षकों की इस हरकत के बारे में बताया, तो छात्रों ने हिम्मत दिखाकर इस बात का विरोध किया। उन्होंने जब आरोपियों को टोकने का प्रयास किया, तो प्रधानाचार्य और शिक्षक ने मिलकर उन छात्रों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, शिक्षकों पर स्कूल की बालिकाओं से गैर-शैक्षणिक कार्य करवाने और दुर्व्यवहार करने के भी आरोप हैं। उधर प्रधानाचार्य तथा एक व्याख्याता के साथ अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज भी किया गया है।

रात्रि चौपाल तक गूंज

इस गंभीर मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र में आयोजित एक रात्रि चौपाल के दौरान समस्त ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री के समक्ष इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया।

17 जुलाई को भी भीलवाड़ा जिले में हुई थी एक और घटना

राजस्थान में ऐसे मामले रुक नहीं रहे हैं। 17 जुलाई को राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में भी एक ऐसा मामला सामने आया। जहां एक शिक्षक ने विद्या के मंदिर को शर्मसार किया। होमवर्क जांचने के बाद नोटबुक लेने के लिए शिक्षक ने 17 वर्षीय छात्रा को स्टाफ रूम में अकेले बुलाया। छात्रा को अकेली बुलाना शिक्षक को मंहगा पड़ गया। छात्रा ने पूरी घटना अपने भाई को बताई तो शनिवार को लंच के बाद गांव में हंगामा हो गया। काफी संख्या में स्कूल के बाहर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश जताया। स्कूली छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई का बहिष्कार कर स्कूल से बाहर निकल गए। देर शाम को शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को APO कर दिया।

Updated on:
19 Jul 2026 11:50 am
Published on:
19 Jul 2026 10:38 am