भिलाई

CG News: इवेंट के नाम पर बुलाकर चलाई गोली, कान के बाजू से गुजरी, मचा हड़कंप

CG News: फायरिंग की और वहां से चले गए। गोली कान के पास से निकल गई। मामले में जांच शुरू की गई है। घटना स्थल से पीछे खाली खोखा और बुलेट के सामने का हिस्सा मिला, उसे जब्त किया गया है।

less than 1 minute read
Nov 16, 2025

CG News: जामुल थाना अंतर्गत फायरिंग की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की ततीश के दौरान खोखा व बुलेट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामुल टीआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6.30 बजे सब्जी मंडी घासीदास नगर की घटना है। 8.30 बजे कैंप-2 संतोषीपारा निवासी विकास प्रजापति ने शिकायत की। उसे किसी ने फोन कर कहा कि बर्थडे पार्टी के लिए इवेंट कराना है। घासीदास नगर मस्जिद के पास मिलकर बात करते हैं। विकास प्रजापति वहां पहुंचा। दो-तीन युवक उसके पास पहुंचे। फायरिंग की और वहां से चले गए। गोली कान के पास से निकल गई। मामले में जांच शुरू की गई है। घटना स्थल से पीछे खाली खोखा और बुलेट के सामने का हिस्सा मिला, उसे जब्त किया गया है।

मोबाइल नंबर को किया जा रहा ट्रेस

टीआई ने बताया कि संजय की शिकायत पर हत्या के मामले में विकास के भतीजा समेत अन्य लोग जेल में बंद हैं। उन लोगों पर संदेह किया जा रहा है। फिलहाल जिस मोबाइल से कॉल आया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है।

घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मामला संदेहास्पद है। फिर भी जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी। किसी को बशा नहीं जाएगा। शिकायत झूठी निकली तो भी कार्रवाई होगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

हेमप्रकाश नायकसीएसपी छावनी

Published on:
16 Nov 2025 08:33 am
Also Read
View All

अगली खबर