भिलाई

चलती ट्रेन में युवक ने महिला के चेहरे पर फेंका तेजाब, मां-बच्चा सहित 5 लोग झुलसे, हालत गंभीर

अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार दोपहर को अज्ञात आरोपी ने यात्रा कर रही महिला पर तेजाब डाल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

2 min read
May 07, 2019
चलती ट्रेन में युवक ने महिला के चेहरे पर फेंका तेजाब, मां-बच्चा सहित 5 लोग झुलसे, हालत गंभीर

भिलाई. अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार दोपहर को अज्ञात आरोपी ने यात्रा कर रही महिला पर तेजाब डाल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा महिला का बच्चा और पांच अन्य यात्री भी झुलसे हैं।

जबलपुर रेफर किया
गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना तब की है जब ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पर थी। जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला अपनी मां और बच्चे के साथ जबलपुर में भतीजे की शादी में शामिल होने जा रही थी।

चेहरे पर एसिड फेंककर भाग गया
जीआरपी के अनुसार 11266 अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे कटन्ी साउथ स्टेशन पहुंची। यात्रियों ने बताया कि एक अज्ञात बदमाश कपड़े में लपेटकर बॉटल में एसिड लेकर आया और डी-1 की सीट संख्या 42 में रूमा पति नीलकंठ (31) निवासी भिलाई सेक्टर-2 के चेहरे व शरीर पर फेंककर भाग निकला।

तेजाब के छींटे पास ही बैठी रूमा की मां केशर यादव पति राजेंद्र निवासी ब्रम्हपारा रोड अंबिकापुर और रूमा के 5 वर्षीय बेटे भौमि व सीट संख्या 43, 44 के यात्रियों को भी पड़े। इसमें बिजुरी से जबलपुर जा रहीं कौशिल्य भट्टाचार्य, ममता तिवारी, एसके दुबे, आसमा बेगम निवासी जबलपुर सहित एक अन्य महिला शामिल हैं।

पहले भी दर्ज कराई थी शिकायत
108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूमा की मां केशर ने इस वारदात के पीछे अंबिकापुर निवासी श्यामनारायण गुप्ता पर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि पहले भी उसके खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

एसआरपी सुनील कुमार जैन, एएसआरपी प्रतिमा पटेल ने कटनी पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। टीआइ जीआरपी डीपी चड़ार ने बताया कि घटना में इसमें सात लोग झुलसे हैं। पीडि़ता के परिवार वालों ने एक युवक पर संदेह जताया है, जिसकी तलाश जारी है।

Published on:
07 May 2019 11:46 am
Also Read
View All