भिलाई

CG Suicide: पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने लगाया मौत को गले, फंदे पर लटकी मिली लाश

CG Suicide: रात में फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। चंचल तैश में आकर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। रवि ने उसे दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
less than 1 minute read
Mar 01, 2025
CG Suicide: पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने लगाया मौत को गले, फंदे पर लटकी मिली लाश

CG Suicide: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डिपरापारा निवासी चंचल यादव (22 वर्ष) की रवि यादव के साथ शादी हुई। रवि मजदूरी करता है। उसकी पत्नी चंचल मेडिकल स्टोर में काम करती थी। दोनों के बीच विवाद हुआ। गुरुवार को चंचल के मायके से परिजनों को बुलाया गया।

वे समझा बुझाकर चले गए। रात में फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। चंचल तैश में आकर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। रवि ने उसे दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। सुबह जब रोशनदान से देखा, तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

Updated on:
01 Mar 2025 12:12 pm
Published on:
01 Mar 2025 12:11 pm