भिलाई

अब हर दिल में मोदी… 100 से ज्यादा महिला कांग्रेसियों ने लगाए ये नारे, छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का दामन

150 Congressmen join BJP in Bhilai: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद से ही कांग्रेस को लगातार कई बड़े झटके लग रहे है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और (Breaking News) कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
less than 1 minute read
Mar 20, 2024
cg_loksabha_election_2024_4.jpg

Congressmen join BJP in Bhilai: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद से ही कांग्रेस को लगातार कई बड़े झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच आज भिलाई कश्तर से करीब 150 लोगों ने भाजपा का हाथ थामा है। बता दें कि बीते दिनों (Breaking News) राजिम से 1600 कांग्रेस कार्यकर्ता और कोरबा से 1200 से ज्यादा कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

प्राप्त जानकरी के मुताबिक, भिलाई क्षेत्र के 150 लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों का अपनी पार्टी में गमछा पहनाकर सवागत किया है। 150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और एक स्वर में मोदी मोदी के नारे लगाते हुए हर दिल में मोदी की बात कही। बता दे कि पार्टी की सदस्यता लेने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

CG Lok Sabha Election 2024: यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़ी है। बीते दिनों ही भिलाई क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर लिया था। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने ही सभी लोगों को भाजपा में प्रवेश करवाया था।

Updated on:
20 Mar 2024 03:34 pm
Published on:
20 Mar 2024 03:30 pm