भिलाई

CG Crime News: बर्थ-डे पार्टी में जाने से टोका तो युवक पर किया कटर से हमला, आरोपी साथी के साथ गिरफ्तार

CG Crime News: भिलाई जिले में बर्थ-डे पार्टी में जा रहे युवक को टोकना भारी पड़ा। आरोपी रवि प्रजापति ने अनिकेत चौधरी पर कटर से हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Nov 16, 2024

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में बर्थ-डे पार्टी में जा रहे युवक को टोकना भारी पड़ा। आरोपी रवि प्रजापति ने अनिकेत चौधरी पर कटर से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी रवि प्रजापति और उसके साथी शिवम सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कटर जब्त कर कार्रवाई की।

CG Crime News: आरोपी साथी के साथ गिरफ्तार

CG Crime News: छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की घटना है। आरोपी रवि प्रजापति बर्थ-डे पार्टी में जा रहा था। रास्ते में उसे अनिकेत चौधरी मिला। अनिकेत ने रवि से पूछा कि तुम कहा जा रहे हो। इस पर रवि प्रजापति आग बबूला हो गया। उसने अनिकेत के साथ गाली गलौज की। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। अनिकेत ने रवि को एक थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद रवि प्रजापति ने अपने साथी शिवम सोनी को बुला लिया। विवाद फिर बढ़ गया। प्रभारी ने बताया कि रवि चौधरी और शिवम सोनी दोनों मिलकर अनिकेत से माफी मगांने के लिए कहने लगे। अनिकेत मांफी मांगने से इनकार कर दिया। तब रवि चौधरी ने अपनी जेब से कटर निकाला और अनिकेत चौधरी के पीठ पर वार कर दिया। इसके बाद घटना से दोनों फरार हो गए।

पुलिस को देखते ही नाली में कूद गया

थाना प्रभारी ने बताया कि जामुल निवासी आरोपी रवि प्रजापति के घर टीम पहुंची। रवि ने पुलिस को देख लिया। पुलिस ने दौड़ा कर उसे दबोच लिया। दूसरे आरोपी शिवम सोनी को गिरफ्तार किया। इसस बीच आरोपी रवि ने भागने का प्रयास किया। वह पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने लगा और नाली में जा गिरा। जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई है।

Updated on:
16 Nov 2024 03:43 pm
Published on:
16 Nov 2024 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर