भिलाई

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, सख्त ड्रेस कोड लागू… नियम तोड़े तो एंट्री नहीं! जानें गाइडलाइन…

CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस बार परीक्षा में सख्ती बढ़ा दी है।

2 min read
Feb 20, 2026

CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस बार परीक्षा में सख्ती बढ़ा दी है। जूते-मोजे, मोटे सोल वाले फुटवियर, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा निरस्त की जा सकती है और संबंधित अभ्यर्थी को भविष्य की परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।

आयोग के अनुसार, परीक्षा में प्रवेश अस्थायी रहेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। परीक्षा निर्धारित समय पर ही प्रारंभ होगी और समय के निर्धारण के लिए केंद्राध्यक्ष की घड़ी मान्य होगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल वे ही परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे, जो गेट बंद होने से पहले केंद्र परिसर में पहुंच चुके होंगे। पात्रता की जांच की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

ये भी पढ़ें

CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन होगा जारी, युवाओं को मिलेगा रोजगार के अवसर

CGPSC: प्रश्न-पत्र जांचकर ही भरें ओएमआर

परीक्षा कक्ष में निरीक्षक के निर्देश के बाद ही प्रश्नपत्र खोलना होगा। यदि प्रश्नपत्र में कोई पृष्ठ फटा, अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण मिले तो तुरंत बदलवाना होगा। सही प्रश्नपत्र प्राप्त होने के बाद ही ओएमआर शीट में सेट का गोला भरें। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व दिए गए 10 मिनट में उत्तर पुस्तिका में आवश्यक विवरण भरना अनिवार्य होगा।

आधे घंटे और अंतिम 15 मिनट में बाहर नहीं

परीक्षा प्रारंभ होने के बाद सामान्यत: बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। अत्यंत आवश्यक होने पर ही निगरानी में बाहर जाने दिया जाएगा। परीक्षा के पहले 30 मिनट और समाप्ति के अंतिम 15 मिनट में किसी को भी कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। उत्तर पुस्तिका जमा किए बिना कक्ष छोडऩा नियम विरुद्ध होगा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

उत्तर के अलावा कुछ भी लिखना वर्जित

उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कुछ भी लिखना या कोई निशान बनाना परीक्षा रद्द होने का आधार बन सकता है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का कागज, पुस्तक, मोबाइल फोन, घड़ी (स्मार्ट या साधारण), ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, मोटे सोल या ऊंची हील वाले जूते, विशेष प्रकार के चश्मे या डिजिटल ग्लासेस लाना प्रतिबंधित है। नकल करना, आपस में बातचीत करना या प्रश्नपत्र की कॉपी बनाना भी सख्त मना है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति हो तो निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी होगी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका लौटाना अनिवार्य है। उपस्थिति पत्रक में काले या नीले पेन से हस्ताक्षर करना होगा।

Updated on:
20 Feb 2026 08:43 am
Published on:
20 Feb 2026 08:42 am
Also Read
View All

अगली खबर