बेरोजगारी से परेशान युवक ने सबको चौंकाने का ख्वाब संजोए मां-बाप को बिना बताए घर से निकल गया। सोचा एक दिन बड़ा आदमी बनकर लौटूंगा।
भिलाई. बेरोजगारी से परेशान युवक ने सबको चौंकाने का ख्वाब संजोए मां-बाप को बिना बताए घर से निकल गया। सोचा एक दिन बड़ा आदमी बनकर लौटूंगा। इसके लिए घर में एक चि_ी भी लिख छोड़ा जिसका हम अपहरण कर रहे हैं। रील लाइफ में नायक का सच होने वाला ख्वाब इंजीनियरिंग पास तरूण देवांगन (२७) की रीयल लाइफ में सही नहीं हो सका। सारा राज खुल गया।
शनिवार को पत्रवार्ता में एएसपी शशिमोहन सिंह ने खुलासा किया। सेक्टर २ निवासी बीएसपी में टेक्रीशियन डीआर देवांगन ने 24 सितंबर 2016 को भिलाई नगर थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक पत्र दिखाया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा तरूण का अपहरण व हत्या की धमकी की बातें लिखी हुई थी।
रेस्टोरेंट में प्लेट धोई वाइन कंपनी में केयर टेकर बना
घर से निकलने के बाद तरूण रायपुर के टेस्टीट्रीट रेस्टोरेंट में ५ माह तक वेटर का काम किया। वहां जूठा प्लेट धोता था। वहीं एक ऋषि नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। बाद में ऋषि बंगलुरु चला गया और तरूण को भी बुला लिया। बंगलुरु में शराब बनाने वाली कंपनी बीबीडब्ल्यू के ऑफिस में केयर टेकर था।
बैंक खाते में लेने- देन से पता चला
पुलिस की खोजबीन के दौरान तरूण के दोस्त संदीप ने उसे रायपुर के रेस्टोरेंट में देखने की बात बताई। पुलिस की टीम रायपुर गई तब तक तरूण वहां काम छोड़ चुका था, लेकिन उसका एसबीआई बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल नंबर बंद होने से पुलिस ने उसके बैंक खाते के जरिए पता लगाने की कोशिश की।
इस दौरान खाते से मुंबई की मूवीविक कंपनी से लेन-देन पता चला। पुलिस ने कंपनी से संपर्क कर तरूण के ठिकाने का पता लगा लिया। बंगलुरु के रेसीडेंसी रोड स्पिन बिल्डिंग भल्ला रेसीडेंसी स्थित के बीबीडब्ल्यू वाइन आफिस में दबिश दी और तरूण को खोज निकाला। उसने पुलिस को सारी कहनी बयां कर दी। तरूण ने अपना हुलिया भी बदल लिया था।
वर्मा बने माइनिंग बोर्ड ऑफ स्टडी के अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने शासकीय पॉलीटेक्निक भाठापारा के प्रोफेसर आरपी वर्मा को माइनिंग एंड माइन सर्वे विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडी का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसी तरह शासकीय पॉलीटेक्निक सुरजपुर के एनके बुवादे, अंबिकापुर से एन योगेश और बिलासपुर पॉलीटेक्निक के विकास कुमार साहू को सदस्य बनाया गया है।