भिलाई

Cyber Crime : ऑनलाइन ठगी पर अब लगेगा ब्रेक ! छत्तीसगढ़ पुलिस का स्पेशल एक्शन प्लान लागू…

Cyber Crime : पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में अंकुश लगाने के लिए एक नया तरीका इजाद किया है।

2 min read
Nov 27, 2023
छत्तीसगढ़ पुलिस का स्पेशल एक्शन प्लान लागू...

भिलाई। Cyber Crime : पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में अंकुश लगाने के लिए एक नया तरीका इजाद किया है। अब पुलिस साइबर प्रहरी बनकर लोगों को वाट्सऐप के माध्यम से साइबर ठगी से बचने आडियो और वीडियो भेजकर जागरुक करेगी। लोगों को साइबर ठगी की शिकायत करने साइबर सेल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि उन्हें निकटतम थाना से ही मदद मिलेगी।

दुर्ग जिले में लगातार पढ़े लिखे लोग भी साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। साइबर ठग ऐसा झांसा देते है, लोग उनकी बातों में आ जाते हैं और अपनी गाढ़ी कर्माई को लुटा बैठते है। इससे बचने का एक ही तरीका लोगों को जागरुक होना है। इसे लेकर एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने जागरुकता ग्रुप साइबर प्रहरी की शुरुआत कर रहे हैं।

यह ग्रुप जिले के सभी थाना के बीट हैं। उन्हें वाट्सऐप ग्रुप बनाकर लोगों को जोडऩा है। इसके बाद इस ग्रुप में साइबर जागरुकता वीडियो डाला जाएगा। नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया जाएगा। इसके अलावा गुम इंसान, गुम मोबाइल, चोरी के वाहन का डिटेल वाट्सऐप में डाल सकेंगे।

यह रखनी होगी सावधानी

- वाट्सऐप ग्रुप में अनावश्यक वीडियो अपलोड नहीं करना है।

- ग्रुप में पुलिस से संबधित गोपनीयता को शेयर नहीं करना होगा।

- किसी भी प्रकार की विवादित कंटेंट से बचना होगा।

- किसी आदतन अपराधी को ग्रुप में नहीं जोंड़ें।

साइबर अपराध को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से साइबर प्रहरी वाट्सऐप ग्रुप सभी थाना में बनाया जा रहा है। साइबर अपराध से बचने और टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के तरीके आदि के वीडियो, ऑडियो पोस्ट किए जाएगे। ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

- अभिषेक झा, एएसपी शहर

Published on:
27 Nov 2023 02:48 pm
Also Read
View All