
Winter 2024: जिले में शुक्रवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इसकी पेंड्रा रोड, नवसारी होते हुए वापसी हो रही है। गुजरता हुआ मानसून प्रदेश के एक-दो जिलों में हल्की फुहारें बरसा रहा है।
हालांकि अब दूर्ग जिले में बारिश को लेकर कोई संभावाना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अब आसमान साफ़ रहेगा। दिनभर धूप खिलेगी। इसके बाद अक्टूबर आखिरी तक प्रदेश में ठंडक का अहसास शुरू होगा। मौसम विशेष एचपी यदा ने बताया कि अभी तक की स्थिति में प्रशात महासागर में अलनिनों की चाल बेहतर है।
इस प्रभाव से नवंबर मध्य तक अच्छी ठंडक का अहसास होगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान की गिरावट अधिक रह सकती है। जबकि दुर्ग संभाग के तापमान में बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। यहां ठंडक का ग्राफ सामान्य रह सकता है। इस बीच दुर्ग जिला सहित संभाग में कही भी बारिश को लेकर कोई सोभावना बनती नहीं दिख रही है। इस साथ मानसून 13 जून को दुर्ग संभाग में प्रवेश किया था।