भिलाई

Chhattisgarh Human story: मासूम को फेंकने वाले की जानकारी मिसिंग चाइल्ड पोर्टल से मिलेगी

जिला अस्पताल परिसर में 1 फरवरी को चार दिनों के मासूम महक को लावारिस हालत में छोडऩे वालों को पुलिस आज तक नहीं खोज पाई।
less than 1 minute read
Feb 18, 2018
Durg patrika

दुर्ग . जिला अस्पताल परिसर में १ फरवरी को चार दिनों के मासूम महक को लावारिस हालत में छोडऩे वालों को पुलिस आज तक नहीं खोज पाई। थाना के आसपास का क्षेत्रों में तलाश और पूछताछ पूरी करने का दावा करने वाली सिटी कोतवाली पुलिस मासूम की पूरी जानकारी ट्रेक द मिसिंग चाइल्ड (पोर्टल) में अप लोड करने की बात कह रही है।

नए सिरे से जांच के बिन्दू निर्धारित
पुलिस का मानना है कि पोर्टल में जानकारी देने पर शायद कोई सुराग मिल जाए। कई बार नवजात का अपहरण कर लिया जाता हैै, लेकिन पकड़े जाने के डर से आरोपी उसे फेंककर भाग जाते हैं। सिटी कोतवाली की प्रभारी टीआई रमा कोष्टी ने बताया कि जांच उनके निर्देशन में चल रही है। मितानिन की जानकारी आने के बाद नए सिरे से जांच के बिन्दू निर्धारित करेंगी।

क्या अपको कुछ मालूम है तो बिना पहचान बताए करें साझा
अगर आपकों है लावारिस फेंके मासूम से जुड़ी जानकारी तो आप उसे साझा करें। आप सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला को मोबाइल नंबर ९४७९१-९२००२ पर जानकारी दे सकते हैं। या पत्रिका कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पत्रिका रोज मांग रहा पुलिस से जवाब
मासूमों को लावारिस छोड़ देने की झकझोर देने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही है। चूकि ऐसे मामलों पर कोईजवाब नहीं मांगता, न मासूमों के रुदन से किसी को फर्क पड़ता है। वरना इनको इंसाफ मिल जाता। अब संवेदनशील मामले में पत्रिका रोज मांग रहा पुलिस से जवाब अब आपको बातएंगे पुलिस की जांच कहां पहुंची और क्या नतीजा निकला?

अगले पेज में भी पढ़ें खबर

Updated on:
18 Feb 2018 01:39 pm
Published on:
18 Feb 2018 01:34 pm