24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम का नया ट्रेंड: कार सहित अपहरण कर एटीेेम से पैसा निकलवाया और छोड़ दिया

सिविक सेंटर में तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति का उसी की कार में अपहरण कर लिया। एटीएम कार्ड छीना और दो बार में 80 हजार रुपए निकाल लिए। तब जाकर उसे छोड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 18 Feb 2018, 1:02 PM IST

Bhilai crime

भिलाई. सिविक सेंटर में तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति का उसी की कार में अपहरण कर लिया। इस बीच उसके घर से 15 हजार रुपए मंगाए गए। फिर उसका एटीएम कार्ड छीना और धमकी देकर पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद दो बार में 80 हजार रुपए निकाल लिए। तब जाकर उसे छोड़ा। लूट और अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। भट्ठी थाना पुलिस ने फरियादी सेक्टर 1 निवासी लाल बहादुर सिंह की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मीडिया के सामने अपहरण की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

बेवजह उलझे और कहने लगे तुमने कार से बाइक को ठोका

शुक्रवार की रात बहादुर सिंह किसी काम से सिविक सेंटर पहुंचे थे। वहां वे मूंगफली खा रहे थे तभी बाइक सवार तीन युवक उनसे बेवजह उलझ गए। पहले तो उन्होंने गुंडागर्दी दिखाई और ऊंटपटांग बातें करने लगे। बहादुर सिंह कार से अपने घर की ओर चल पड़े, तो बाइक सवार युवक उनका पीछा करते हुए पहुंच गए। उन्होंने कार रुकवाकर कहा कि तुमने बाइक को टक्कर मारी है, उसकी मरम्मत के लिए पैसा दो। बहादुर सिंह ने इससे मना कर वहां से निकलना चाहा तो युवकों ने कार के आगे बाइक अड़ा दी। इसके बाद बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी देकर उन्हीं की कार की पिछली सीट पर लिटा दिया और कार लेकर वहां से निकल गए।

अगले पेज में भी पढ़ें खबर