भिलाई

JEE Main 2019: जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल, इस तारीख से कर सकेंगे स्टूडेंट Apply

देशभर के 23 आइआइटी और 31 एनआइटी में प्रवेश के लिए जेइइ-मेंस 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें तय कर दी गईं हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 1:56 PM IST
patrika
JEE Main 2019: जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल, इस तारीख से कर सकेंगे स्टूडेंट Apply

भिलाई. देशभर के 23 आइआइटी और 31 एनआइटी में प्रवेश के लिए जेइइ-मेंस 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें तय कर दी गईं हैं। आइआइटी के लिए कैंडिडेट को जेइइ मेन के बाद जेइइ एडवांस्ड भी पास करना होगा। एनआइटी, सीएफटीआई और भारत के कई सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों व अन्य संस्थानों में भी इसी माध्यम से प्रवेश मिलेगा।

इस बार यह एग्जाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) कंडक्ट करा रही है। इससे पहले सीबीएसइ की ओर से आयोजित किया जाता था। साल में दो बार आयोजित किए जाने वाले कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम चार-पांच दिनों में होंगे। हालांकि पार्टिसिपेंट्स को डेट सलेक्शन का ऑप्शन मिलेगा।

ऑनलाइन होगी परीक्षा
सिलेेबस से लेकर फीस तक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मालूम हो कि इस साल ८ अप्रैल को राजधानी के २१ सेंटर में एग्जाम हुए थे जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था। वहीं १५ व १६ अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी।

ये दे सकते हैं एग्जाम
जेइइ मेंस देने के लिए स्टूडेंट का जन्म एक अक्टूबर 1993 या उसके बाद होना चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष एग्जाम पास हो। वर्ष 2016 या 2017 में कक्षा 12वीं परीक्षा और योग्यता प्राप्त होनी चाहिए या 2018 में कक्षा 12 वीं की परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।

कौन सा पेपर कितने माक्र्स का
पेपर-१ में केमेस्ट्री , फिजिक्स और मैथ्स प्रत्येक के लिए 120 माक्र्स। पेपर- 2 में मैथ्स, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग टेस्ट के लिए क्रमश: 120, 200 और 70 माक्र्स होंगे।

कटऑफ ऑनलाइन
जेइइ मेंस के माक्र्स के हिसाब से रैंकिंग लिस्ट तैयार होगी। दोनों पेपर के लिए मैरिट भी अलग होगी। कटऑफ ऑनलाइन जारी होगा। दो या दो से अधिक उम्मीदवार बराबर अंक प्राप्त करते हैं तो टाई तोडऩे का ऑप्शन उपयोग में लाया जाएगा।

ये है जेइइ मेंस का पैटर्न
बीई-बी टेक के लिए - पेपर- 1, बीएआरएच-बी प्लानिंग के लिए - पेपर 2 , परीक्षा मोड- ऑनलाइन, पेपर 1 में ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, पेपर २ में मैथ्स, एप्टीट्यूड के ऑब्जेक्टिव। सही जवाब पर ४ नंबर मिलेंगे जबकि माइनस मार्र्किंग १ नंबर रहेगी।

फार्म भरने के लिए यह दस्तावेज जरूरी
फार्म भरने के लिए आधार कार्ड, पीपी फोटो, स्कैन सिग्नेचर, पैरेंट्स के स्कैन सिग्नेचर, एक अभ्यर्थी एक आवेदन, हार्डकॉपी नहीं भेजी जाएगी। फीस क्रेडिट या डेबिट कार्ड से जमा की जा सकेगी। सिंडिकेट, कैनरा व आइसीआईसीआई बैंक के ई-चालान, डीडी, मनीऑर्डर, आईपीओ से पेमेंट किया जा सकता है। फीस जमा होने के बाद वापस नहीं होगी।

पहले एग्जाम के लिए
ऑनलाइन अप्लाई - 1 सितंबर 2018 से
अप्लाई की लास्ट डेट - 30 सितंबर 2018
एग्जाम - 6-20 जनवरी 2019
रिजल्ट - फरवरी 2019 के पहले हफ्ते तक

दूसरे एग्जाम के लिए
अप्लाई प्रोसेस - फरवरी 2019 के सेकंड वीक में
फार्म की आखिरी तारीख - मार्च का दूसरा हफ्ता
एग्जाम डेट - 07-21 अप्रैल 2019
रिजल्ट मई - 2019 के पहले हफ्ते में

Published on: