भिलाई

Bhilai Maitri Bag: आज दर्शकों के लिए खुला रहेगा मैत्रीबाग, 19 जनवरी को होगा फ्लावर शो

Bhilai Maitri Bag: सोमवार को मैत्रीबाग खुला रखने का निर्णय लिया है। शीतकालीन अवकाश की वजह से दूसरे राज्यों से भी पर्यटक मैत्रीबाग पहुंच रहे हैं।

2 min read
Dec 30, 2024
Bhilai Maitri Bag

Bhilai Maitri Bag: नए साल के पहले लोगों का जमावड़ा मैत्रीबाग में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि प्रबंधन ने सोमवार को मैत्रीबाग खुला रखने का निर्णय लिया है। शीतकालीन अवकाश की वजह से दूसरे राज्यों से भी पर्यटक मैत्रीबाग पहुंच रहे हैं।

19 जनवरी 2025 को फ्लावर शो

मैत्रीबाग में 19 जनवरी 2025 को फ्लावर शो है। प्रबंधन इसकी तैयारी जोर शोर से कर रहा है। 30 से ज्यादा किस्मों के फूलों के पौधों को लगाया गया है। फ्लावर शो में 25 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए प्रबंधन अभी से तैयारी में जुट गया है। मैत्रीबाग के मेन लॉन को करीब 1,000 गमलों से सजाया जा रहा है। इसके लिए नए गमले भी मंगवा लिए गए हैं। वहीं गुलाब के फूलों में अभी से रंग-बिरंगे फूल खिलने लगे हैं।

देखने वालो में होता है अधिक उत्साह

फ्लावर शो में शिरकत करने वालों से ज्यादा उत्साह उसे देखने आने वालों में होता है। छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों से भी इसे देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। फ्लावर शो का मकसद लोगों का फूलों के प्रति आकर्षण में इजाफा करना है। फ्लावर शो को लेकर टाउनशिप के लोगों में खासा उत्साह है। यह इस कोशिश का ही नतीजा है। मैत्रीबाग के प्रभारी डॉक्टर एनके जैन की देखरेख में मोमबत्ती गार्डन को सजाया जाना है।

पर्यटकों के लिए होगी खास व्यवस्था

दर्शकों के प्रवेश के लिए विशेष तौर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिससे की ट्रेफिक जाम की स्थिति ना बन सके। बाहर से आने वाले आर्टिस्ट जो खुद अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, उनके लिए भी रजिस्ट्रेशन के बाद व्यवस्था की जाएगी।

कट फ्लावर इसमें गुलाब, डहेलिया, सेवंती, गेंदा व मौसमी पौधों में होगी प्रतिस्पर्धा,
गमले में लगे कैक्टस, बोन्साई, कोटन, फोलियेज, फन के बीच प्रतियोगिता होगी।
शालेय बागवानी में स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए बागवानी प्रतियोगिता।
फ्लावर डेकोरेशन के साथ फल व सब्जियों के भी मॉडल होंगे।
सलाद प्रदर्शन में फलों और सब्जियों से बने सलाद होंगे

Published on:
30 Dec 2024 11:43 am
Also Read
View All