Monsoon 2024: अंबिकापुर में 41.1 मिलीमीटर और जगदलपुर में 17.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि दुर्ग जिले में एक बूंद पानी नहीं बरसा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में दुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।
Monsoon 2024: प्रदशे में एक बार फिर मौसम के बदलते मिजाज देखने को मिल रहे हैं। इस साल पहले अगस्त सूखा गुजर गया, अब सितंबर में भी बारिश की संभावना बनती नहीं दिख रही है। 1 अगस्त से 5 सितंबर तक दुर्ग जिले में सिर्फ 68 मिलीमीटर बारिश हुई है। इधर, गुरुवार को दुर्ग जिले का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
यह औसत से 3 डिग्री वृद्धि पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा रात का न्यूनतम तापमान भी औसत से एक डिग्री की बढ़ोतरी 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। (Monsoon 2024) दिन में तेज धूप के बाद शाम को भी राहत नहीं मिल रही है। हवा में घुली नमी से उमस का स्तर दोगुना हो गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार को बिलासपुर में भी दिन में अच्छी बारिश हुई।
यह भी पढ़ें: Weather Update Today: भीषण गर्मी का बड़ा अलर्ट
Monsoon 2024: फिलहाल, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का सिस्टम तैयार हो रहा है, जो आगे बढ़ते हुए आंध्र, ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। इससे दुर्ग जिले में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दोबारा से शुरू होना संभावित है।
भादो के महीने में बारिश नहीं होने से लोगों की परेशानी बड़ गई है। हालांकि आने वाले दिनों मेें गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
प्रदेश में एक बार फिर मौसम का नया सिस्टम सक्रिय हो गया है। (Monsoon 2024) ऐसे में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कम दबाव के असर से कई जिलों में भारी बारिश कहर बरपा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…