CG Dhan Kharidi: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का श्रीगणेश 15 नवंबर से हो रहा है। पहले दिन जिले के 34 केंद्रों पर 116 किसानों से 6,677 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। हालांकि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा तैनात वैकल्पिक अधिकारी और डेटा एंट्री ऑपरेटर खरीदी प्रक्रिया का […]
CG Dhan Kharidi: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का श्रीगणेश 15 नवंबर से हो रहा है। पहले दिन जिले के 34 केंद्रों पर 116 किसानों से 6,677 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। हालांकि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा तैनात वैकल्पिक अधिकारी और डेटा एंट्री ऑपरेटर खरीदी प्रक्रिया का संचालन करेंगे। वहीं जिले के 68 केंद्रों में अभी तक किसी भी किसान ने टोकन नहीं लिया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
अंडा, अहिवारा, उतई, औंधी, कुहली, केसरा, कोडिया दुर्ग, कोडिया धमधा, गाड़ाडीह, गौढ़ी, घोटवानी, चंद्रखुरी, जामगांव आर, डंगनिया, डीडाभाठा, थनौद, दमोदा, नगपुरा, निपानी, घुघवा, पहंडोर, फेकरी, फुंडा, बटरेल, बेल्हारी, बोरीगारका, भेड़सर, भरर, माटरा, रिसामा, सुरपा, सेलूद, सांतरा, सोनपुर।
इस बार जिले में 1,05,138 किसानों ने धान बिक्त्रस्ी के लिए पंजीयन कराया है। तिथिवार टोकन वितरण जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार पहले दिन 34 केंद्रों के लिए 116 टोकन जारी किए गए हैं। केंद्रों में बारदाना, तौल मशीन, नमी मापक, सिलाई मशीन आदि उपकरण पहुंच गए हैं।
सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक स्टाफ भेजे जाने के बाद उमीद थी कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे, लेकिन कर्मचारियों ने इसके उलट पूरे सप्ताह के लिए विभिन्न विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा बना ली है। शुक्रवार को उन्होंने परिवार के साथ पहुंचकर विरोध जताया।
सभी खरीदी केंद्रों की तैयारी पूरी है। वैकल्पिक स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। पहले दिन 34 केंद्रों में 116 टोकन जारी किए गए हैं और इन्हीं किसानों से धान खरीदी की जाएगी। व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
अनुराग भदौरिया, खाद्य नियंत्रक दुर्ग