भिलाई

Vivah Shubh Muhurat 2025: मकर संक्रांति के बाद बजने लगेंगी शहनाइयां, यहां देखें शादी के शुभ मुहूर्त की तारीखें

Vivah Shubh Muhurat 2025: मकर सक्रांति पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सूर्यदेव सुबह 8.56 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन स्नान, दान, पूजन का पुण्यकाल रहेगा। साथ ही, वर्ष 2025 का पहला वैवाहिक सीजन शुरू होगा, जिसमें 48 दिन विवाह के मुहूर्त होंगे।
less than 1 minute read
Jan 14, 2025
Vivah Muhurat 2025

Vivah Shubh Muhurat 2025: मकर संक्रांति पर मंगलवार को सुबह 9 बजे से ही शुभ मुहुर्त की शुरुआत हो जाएगी। संक्रांति का पुण्य काल में सुबह 8 बजकर 56 मिनट में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद से ही स्नान और दान किया जाएगा। मकर संक्रंति के दिन स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर यथाशक्ति दान जरूर करना चाहिए।

पंडित मोनज शुक्ला ने बताया कि आज के दिन किया गया दान अन्य सामान्य दिनों की अपेक्षा हजार गुना अधिक पुण्य फल देने वाला होता है। इस गुप्त दान की भी विशेष महत्व है। वहीं ग्रहों और नक्षत्रों के योग राजयोग बन रहा है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बने लड्डू और अन्य मीठे पकवान बनाकर खाने और खिलाने की परंपरा है। वहीं 16 जनवरी से शादी के शुभ मुहुर्त की शुरुआत हो जाएगी, जो मार्च तक अलग-अलग दिनों में 17 शुभ मुहुर्त है। इसके बाद अप्रैल से जून तक भी अलग-अलग दिनों में शादी के योग हैं।

संक्रांति का मुख्य वाहन बाघ होगा

इस साल मकर संक्रांति का मुख्य वाहन व्याघ्र (बाघ) और उपवाहन अश्व (घोड़ा) होगा। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संक्रांति के वाहन का समाज और प्रकृति पर विशेष प्रभाव पड़ता है।

Vivah Shubh Muhurat 2025: शादी के शुभ मुहूर्त

जनवरी- 16,17,21,22,30

फरवरी- 3,4,6,7,13,18,20,21,25

मार्च- 3,5,6

अप्रैल- 14, 16, 18, 19, 20, 21

मई- 1, 5, 6, 7, 8, 17, 18, 19, 22, 24, 25, 28, 29, 30

जून- 1, 2, 4, 7, 8

इसके बाद नवंबर में 22, 23, 24, 25, 27, 29, 30 को है।

Updated on:
14 Jan 2025 12:51 pm
Published on:
14 Jan 2025 12:51 pm