भीलवाड़ा

ढाई साल से संभाल रहे जिला पुलिस की कमान, 21 साल में बदले 22 एसपी, शर्मा ने रोका सिलसिला

यदि भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक के 70 साल के कार्यकाल का रिकार्ड खंगाले तो शर्मा एेसे पांचवें एसपी हैं
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 6:44 PM IST
22 SP instead of 21 years in bhilwara
22 SP instead of 21 years in bhilwara

भीलवाड़ा।

बीते 21 वर्ष में जिले में 22 पुलिस अधीक्षक आए, लेकिन मौजूदा पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा इकलौते आईपीएस हैं, जिन्हें जिले में पुलिस की कमान संभाले ढाई वर्ष से अधिक हो गया।

यदि भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक के 70 साल के कार्यकाल का रिकार्ड खंगाले तो शर्मा एेसे पांचवें एसपी हैं, जिन्हें जिले की पुलिस फोर्स को लम्बे समय तक संभालने का जिम्मा मिला है। विधानसभा चुनाव को लेकर तबादलों की उठापठक शुरू हो गई है।


अधिकांश आला अधिकारी बदले जा चुके हैं। पुलिस महकमे में भी तीन वर्ष से टिके निरीक्षक से लेकर एएसपी स्तर के अधिकारियों के जिले बदले जा चुके हैं। अब नजरें शेष तबादला सूची पर टिकी है।

जिले में गत पांच वर्ष के आला अधिकारियों के कार्यकाल की तरफ नजर दौड़ाए तो तीन साल की अवधि के आसपास पुलिस अधीक्षक शर्मा को छोड़ कर कोई नजर नहीं आएगा।

शर्मा की अभी तक की तैनाती को लेकर ये माना जा रहा है कि प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शुमार भीलवाड़ा जिले में उनकी अगुवाई में पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रभावी पकड़ बनाए रखी। यही कारण है कि गत वर्षों से एसपी जल्दी बदलने का सिलसिला थमा है।


मेहताब रहे एक दिन के एसपी
आंकड़ा बताता है कि वर्ष 1957 से 1960 के बीच डीसीपी गुप्ता ने करीब चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद वर्ष 1982-1985 में एसपी एएस गिल व वर्ष 1994-97में पंकज कुमार सिंह ही एेसे पुलिस अधीक्षक रहे, जिन्होंने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। आर के बैजल,एमआर माहेश्वरी, गोविन्द गुप्ता भी दो वर्ष अधिक कार्यरत रहे। मेहताब सिंह एकमात्र एसपी रहे, जिनका कार्यकाल महज एक दिन रहा।
70 वर्ष में 56 बदले

रिकार्ड बताता है कि 15 अगस्त 1948 को जिला एसपी कार्यालय की स्थापना हुई। पहले पुलिस अधीक्षक आरएस साहिवाल थे। अभी तक 70 वर्ष में जिला 56 एसपी देख चुका है। 20 मई 1997 को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार सिंह के करीब साढ़े तीन वर्ष के समाप्त कार्यकाल के बाद जिले में 20 पुलिस अधीक्षक बदले जा चुके हैं। 21 वें पुलिस अधीक्षक के रूप में शर्मा 9 नवम्बर 2015 से जिले की कमान संभाले हैं।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा