भीलवाड़ा

नशे में गवाही देने पहुंचे सिपाही का मामला: अदालत में पेश नहीं कर पाई कोटड़ी पुलिस, दिया जवाब काफी तलाश भी की, लेकिन नहीं चला उसका पता

शराब के नशे में सरकारी गवाही देने पहुंचे सिपाहीबुधवार को कोटड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश नहीं हुआ

2 min read
case of drunken cop reached court in bhilwara

कोटड़ी।

शराब के नशे में सरकारी गवाही देने पहुंचे सिपाही रामेश्वरलाल सोनी बुधवार को कोटड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश नहीं हुआ। कोटड़ी थानाधिकारी भंवरसिंह गौड़ ने जवाब पेश करते हुए अदालत को बताया कि उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें

वाटर पार्क में मारपीट का मामला:  एक सप्ताह बाद भी आरोपित पकड़ नहीं पाई पुलिस, एएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

जानकारी के अनुसार कोटड़ी थाने का सिपाही रामेश्वरलाल सोनी एक मामले में गवाही देने के लिए मंगलवार को कोटड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पेश हुआ। अधिवक्ता शिवप्रकाश भट्ट उससे जिरह कर रहे थे। इस दौरान रामेश्वरलाल के मुंह से शराब की बदबू आई। न्यायिक मजिस्टे्रट ने मेडिकल कराने के आदेश दिए। कोर्ट कर्मचारी और डॉक्टर मेडिकल कराने अस्पताल ले गए थे तो वहां से सिपाही रामेश्वर भाग गया।

अदालत ने थानाधिकारी को बुधवार दोपहर बारह बजे तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए थे। थानाधिकारी गौड़ दोपहर में अदालत में हाजिर होते हुए जवाब पेश किया। उसमें कहा कि सिपाही की जहाजपुर, शाहपुरा व भीलवाड़ा समेत अन्य जगह तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। एेसे में उसे पेश करने के लिए समय दिया जाए। अदालत ने उसे शीघ्र गिरफ्तार करके पेश करने के आदेश दिए।

कुएं में गिरने से महिला की मौत

बिजौलियां . ऊपरमाल क्षैत्र के चिताबडा गावं मे बुधवार को एक 30 वर्षीय महिला की कुएं मे गिर जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक महिला का शव निकालकर परिजनो को सौप दिया।

पुलिस के अनुसार चिताबडा गांव की नीता कंजर जो मानसिक रूप से पीडि़त थी। चलते चलते कुएं मे गिर गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक महिला का शव निकालकर परिजनो को सौप दिया।

ये भी पढ़ें

विज्ञान और वाणिज्य में दो कदम आगे बढ़े हमारे होनहार, दोनों वर्ग में बेटियों ने मारी बाजी

Published on:
23 May 2018 11:40 pm
Also Read
View All