भीलवाड़ा

मेजा में 452 किसानों के 126.71 लाख के ऋण माफ, दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तहत शिविर आयोजित

मेजा पंचायत में मंगलवार को दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तहत ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 6:55 PM IST
Debt forgiveness for farmers in bhilwara
Debt forgiveness for farmers in bhilwara

माण्डल।

मेजा पंचायत में मंगलवार को दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तहत ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कुल 452 किसानों को 126.71 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व अपर परिवहन आयुक्त राव जितेन्द्र सिंह ने की।

शिविर प्रभारी मोड़ी लाल तेली ने बताया कि शिविर में मेजा पंचायत के 186 किसानों के 49.37, भादू पंचायत के 97 किसानों के 27.27, सुरास पंचायत के 169 किसानों के 50.05 कुल 452 किसानों के 126.71 लाख रुपए माफ किये गए। वहीं माण्डल क्षेत्र में अब तक 55540 किसानों को 1576.71 लाख रुपए के ऋण माफ किये गए हैं।

मुख्य सचेतक गुर्जर शिविर में मौजूद काश्तकारों को फसल बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीवन बीमा, उज्ज्वला गैस योजना, भामाशाह कार्ड, श्रमिक डायरी सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मेजा ग्राम पंचायत में 33 लाख की लागत के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। विकास अधिकारी गिर्राज मीणा, मेजा सरपंच छोटू सिंह, व्यवस्थापक सांवरमल जाट, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सुभाष भट्ट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष परमेश्वर लुहार, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह, पूर्व सरपंच गोपाल गुर्जर, ईशान मोहम्मद, सुनिल तिवाड़ी आदि मौजूद थे।


अध्यापकों की काउंसलिंग आज
भीलवाड़ा. प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यालयों से सेटअप परिवर्तन 6डी से चयनित अध्यापक लेवल-1 की पदस्थापन प्रक्रिया को लेकर परामर्श शिविर (काउंसलिंग) जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (प्रथम) कार्यालय में गुरुवार सुबह 9.30 बजे से होगी। डीईओ अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पंजीयन होगा। सुबह 11 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। संबंधित आशार्थी काउंसलिंग में वरियता निर्धारण के लिए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, असाध्य रोग से पीडि़त, विधवा एवं परित्यक्ता महिला कार्मिकों को अपना प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। काउंसलिग में भाग लेने वाले कार्मिकों को मूल पहचान पत्र साथ में लाना आवश्यक होगा।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा