26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: 10 दिन पहले जेल से छूटा युवक, फिर भी कि ऐसी शर्मनाक हरकत, जिसे देखते ही दंग रह जाएंगे आप

चेन लूट के मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 6:12 PM IST

Two people arrested chain robbery case in bhilwara

Two people arrested chain robbery case in bhilwara

भीलवाड़ा।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने आजादनगर में चार दिन पूर्व पार्क में घूमकर मंदिर जा रही महिला की सरेराह चेन छीनकर भागे गिरोह का मंगलवार को राजफाश कर दिया। चेन लूट के मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया।इनमें एक आरोपी दस दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था।

READ: राष्‍ट्रपति भवन के मुख्‍य इाइनिंग हाॅॅल के बाद अब प्रधानमंत्री के बैंक्वेट हॉल में विदेशी मेहमानों को लुभाएगा भीलवाड़ा के पंकज का हुनर

आरोपियों से चेन लूट की ओर वारदात खुलने की सम्भावना है। थानाधिकारी नवनीत व्यास ने बताया कि लूट के आरोप में तेजाजी चौक निवासी आरिफ खान उर्फ पिंटू पठान तथा सात भाइयों की गली गुलमण्डी निवासी शाहिद उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि शाहिद अपराधिक प्रवृति का है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी व आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज है। आरिफ का कोई अपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया। दस दिन पूर्व शाहिद जेल से बाहर आया।

भीलवाड़ा जिला कारागार में किसी मामले में बंद था। वारदात से पहले दोनों ने रैकी की थी। चेन का 25 प्रतिशत हिस्सा दोनों ले भागे जबकि 75 प्रतिशत महिला के पास रह गया। मालूम हो, आजादनगर के बी सेक्टर निवासी हंसा चौधरी दो महिलाओं के साथ गत शनिवार शाम पार्क में घूमने गई। वहां से तीनों मंदिर लौट रही थी।

READ: सूदखोरों की धमकी से छोड़ भागा गांव, एक करोड़ कर्ज से था परेशान, महाराष्ट्र में रिश्तेदार के घर मिला लापता ईंट भट्टा व्यवसायी

गौतम आश्रम के निकट दोनों युवक स्कूटर खड़ा कर बातचीत कर रहे थे। तीनों महिलाओं के आगे निकलते ही एक युवक स्कूटर स्टार्ट कर खड़ा रहा जबकि दूसरा भागकर हंसा के पास गया और पीछे से दो तोला वजनी सोने की चेन छीनकर भागने लगा। हंसा ने चेन को पकड़ ली। आधी चेन को लुटेरा ले गया जबकि आधी हंसा के हाथ में रह गई। घटनाक्रम निकट ही लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग