युवकों को प्रोफेशनल उच्च शिक्षा में सहयोग देने के लिए रविवार को एक ऋण योजना लॉन्च की गई
भीलवाड़ा।
अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद युवकों को प्रोफेशनल उच्च शिक्षा में सहयोग देने के लिए रविवार को एक ऋण योजना लॉन्च की गई। इसके तहत नगर परिषद सभागार में आयोजित 'शिक्षा उत्थान पर्व युवाम-2018' कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले समाज के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को बिना ब्याज का ऋण स्वीकृत किया गया।
ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि ये योजना उन जरूरतमंद मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है। ये राशि छह वर्ष तक के लिए बिना ब्याज दी जाएगी। समारोह निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री और संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के मुख्य आतिथ्य तथा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में 11 हजार रुपए शुल्क देकर ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने 112 सदस्यों का साफा पहनाकर तथा समाज के 51 प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की 21 विधवाओं को व्यवसाय के लिए सिलाई मशीनें भेंट की गई। तत्पश्चात प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को शपथ ग्रहण कराया गया।
इस दौरान सांसद सुभाष बहेडिय़ा, चित्तौडग़ढ़ नगर परिषद चेयरमैन सुशील शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, संयुक्त मंत्री सुनील उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंजबिहारी गौत्तम, कोटड़ी उपप्रधान ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय, पूरणमल जोशी, हेमेंद्र शर्मा, व प्रशांत त्रिवेदी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस दौरान राकेश पंचोली, मनोज सुल्तानिया, राधेश्याम उपाध्याय, योगेश त्रिपाठी, योगेश व्यास, रवि शर्मा, रितिक शर्मा, उमाशंकर शर्मा, हुक्मीचंद पंचारिया, उमेश शर्मा, मनीष मिश्रा, गणपत शर्मा, राहुल चास्टा, लादूलाल शर्मा व ललित शर्मा सहित राजस्थान युवा प्रदेश व भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। संचालन अशोक व्यास व हंसा व्यास ने किया। ज्योति आशीर्वाद ने सभी का आभार व्यक्त किया।