भीलवाड़ा

तालाब के पेटे व नाले में अतिक्रमण से गरमाया माहौल , पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम

ग्रामीणों ने प्रशासन से पुख्ता कार्रवाई की मांग करते हुए अतिक्रमण को हटाने का ज्ञापन सौंपा
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 5:46 PM IST
Encroachment by angry villagers in bhilwara
Encroachment by angry villagers in bhilwara

कोटडी।

कस्बे के फतेह सागर तालाब के पेटे एवं नाले पर पशु चिकित्सालय के सामने एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर देने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने की मांग करते हुए पुलिस व प्रशासन को मौके पर बुलाया।

ग्रामीणों ने बताया कि शौकत पिता लाल मोहम्मद कुरेशी बार-बार तालाब के पेटे व नाले के पानी बहाव क्षेत्र में पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रहा है। निर्माण होने से तालाब में पानी की आवक बाधित होती है। अतिक्रमी ने बड़े-बड़े हरे पेड़ों को भी जड़ों से उखाड़ दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों की सूचना पर थानाधिकारी भंवर सिंह गौड़ ने मय जाप्ता मौके पर पहुंचे वह ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य करवा रहे शौकत कुरैशी को निर्माण कार्य नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया गया है । ग्रामीणों ने प्रशासन से पुख्ता कार्रवाई की मांग करते हुए अतिक्रमण को हटाने का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने में श्रवण सोनी, अनिल नायक, लक्ष्मी जीनगर, विश्वास वैष्णव, रतन आचार्य, सिंटू गुजराती, विनोद सैन, जगदीश भांबी, प्रवीण कुमार जैन शामिल थे।

होटल व्यवसायी पर पाइप व लाठियों से हमला, कार से आए थे हमलावर

करेड़ा.गंगापुर रोड स्थित सबलपुरा चौराहे के निकट होटल व्यवसायी पर सोमवार रात कार में आए एक दर्जन हमलावरों ने लाठियों व पाइप से हमला कर दिया। गल्ले से नकदी छीनकर भाग गए। बचाव में आए व्यवसायी की मां व भाई को भी चोटे आई। करेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार सबलपुरा चौराहे के निकट गोपाललाल कुमावत की होटल है। सोमवार रात साढ़े दस बजे एक कार व बाइक पर 10-12 जनें लाठियां व पाइप लेकर पहुंचे। पहुंचते ही ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। शोर सुन होटल के पीछे स्थित घर से बड़ा भाई नारायण व माता अणछी देवी भी दौड़कर आई। हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की। होटल के गल्ले से चार हजार तीन सौ रुपए ले भागे। होटल में लगे सीसी कै मरे में घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस कारणों का पता कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट