भीलवाड़ा

साड़ी चोरी के संदेह में कोटा की चार महिला को पकड़ा, छोडऩे के लिए बच्चे को मारने की दी धमकी

शिवाजी मार्ग स्थित साड़ी की दुकान से रविवार को कोटा की चार महिलाओं को लोगों ने साड़ी चुराने के संदेह में पकड़ लिया।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 10:57 PM IST
Four women caught in sari's theft in bhilwara
Four women caught in sari's theft in bhilwara

शाहपुरा।

शिवाजी मार्ग स्थित साड़ी की दुकान से रविवार को कोटा की चार महिलाओं को लोगों ने साड़ी चुराने के संदेह में पकड़ लिया। लोगों के घेराव करते ही एक महिला ने अपने बच्चे को उल्टा लटका जमीन पर पटक कर मार देने और हत्या का आरोप लोगों के सिर मांड देने की धमकी देकर भीड़ को दूर हटने के लिए कहा। शाहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों महिलाओं को थाने ले आई। तलाशी में उनके पास साड़ी नहीं मिली। चारों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा।

थानाधिकारी देरावरसिंह के अनुसार चमना बावड़ी के सामने शिवाजी मार्ग पर विशाल साड़ी की दुकान पर चार महिलाएं खरीदारी के लिए आई। व्यापारी किरण सोनी को साड़ी खरीदने के बहाने महिलाओं ने उलझाएं रखा। कुछ देर बाद पसंद नहीं आने की बात कहकर रवाना हो गई। महिलाओं के रवाना होने के बाद सोनी को साडि़या जमाते वक्त सात महंगी साडि़यां नजर नहीं आई। इससे व्यापारी के होश उड़ गए। उनको महिलाओं पर शक हुआ। वह दुकान बंद कर महिलाओं की तलाश में निकल गए। उधर, चारों संदिग्ध महिलाएं सदर बाजार में सुरभि साड़ी की दुकान पर पहुंची।

READ:

वहां भी व्यापारी नरेश छीपा से साडि़यां दिखाने को कहा। महिलाओं ने महंगी साड़ी दिखाने को कहा जबकि महिलाएं साधारण लगी। नरेश को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। उनको दुकान से चले जाने को कहा। इस दौरान किरण सोनी वहां आ गए। वह महिलाओं से दुकान से चुराकर लाई साडि़यों की मांग करने लगा। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। साड़ी चोरी के संदेह में लोगों ने उनको पकड़ लिया।


सकपकाएं लोग, एकबारगी कदम हो गए दूर

पकड़ी गई एक महिला ने अपने साथ चल रहे बच्चे की टांग पकड़ कर उसे उल्टा कर दिया और जमीन पर पटक कर मार देने और हत्या का आरोप भीड़ पर मंड देने की बात कही। इससे वहां मौजूद लोग सकपका गए। डर के कारण भीड़ दूर हो गई। इस दौरान शाहपुरा पुलिस वहां पहुंच गई। चारों को थाने ले जाया गया। वहां तलाशी लेने पर उनके पास साडि़यां नहीं मिली। पूछताछ में सामने आया कि वह कोटा की है। पुलिस ने चारों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा