25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में था चालक, बेकाबू जीप बाइक और कार से टकरा दीवार में घुसी,बाजार में हंगामा

शहर के इन्द्रा मार्केट में रविवार शाम को एक बार लोगों की जान सांसत में आ गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 10:20 PM IST

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के इन्द्रा मार्केट में रविवार शाम को एक बार लोगों की जान सांसत में आ गई। बीयर बार से निकाल कर नशे में धुत्त चालक जीप लेकर रवाना हुआ। होश में नहीं होने से जीप बेकाबू हो गई। कुछ दूरी पर ही कार और बाइक को टक्कर मारता हुआ दो राहगीरों को चपेट में ले लिया। उसके बाद हड़बड़ाहट में जीप दीवार से टकरा गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची। जीप को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

READ:एनिकट टूटा तो प्रशासन व ग्राम पंचायत से की शिकायत, नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने पैसे एकत्र कर खुद ही करवाया दुरुस्त

सहायक उपनिरीक्षक प्रभुसिंह ने बताया कि इन्द्रा मार्केट में स्थित बीयर बार से एक व्यक्ति बाहर निकला। जीप स्टार्ट की। कुछ दूरी पर चला होगा कि उसने कार को टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे चालक हड़बड़ा गया। दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। वहां से पैदल गुजर रहे दौलतगढ़ निवासी राजकमलसिंह व विक्रमसिंह राजपूत को टक्कर मार दी। इससे राजकमल का पैर फ्रेक्चर हो गया।

READ: बाइक पर लोहे का हल लगाकर बनाए कर्म खर्च में जुगाड़ से खेती, क्षेत्र के खेतों में जगह—जगह दिखाई देते हैं जुगाड़

जीप निकट ही दीवार में घुसकर रूक गई। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने जीप चालक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस वहां पहुंची और भीड़ से बचाकर उसे थाने ले आई। पुलिस ने राजकमल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।

सड़क हादसे में बालक की मौत

बिजौलियां. कोटा राजमार्ग पर आरोली के निकट रविवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत हो गई। बिजौलियां थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया। पुलिस सीसी कैमरे के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग