भीलवाड़ा

स्मृति वन से हरियाळो राजस्थान का आगाज, पर्यावरण संरक्षण का संगठनों का संकल्प, गली- मोहल्लों तक लगेंगे पौधे

राजस्थान पत्रिका के 'हरियाळो राजस्थान ' अभियान का भव्य आगाज रविवार सुबह स्मृति वन में हुआ।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 11:15 PM IST
Hariyalo Rajasthan Campaign launches in bhilwara
Hariyalo Rajasthan Campaign launches in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजस्थान पत्रिका के 'हरियाळो राजस्थानÓ अभियान का भव्य आगाज रविवार सुबह स्मृति वन में हुआ। संगम उद्योग समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 पौधे लगाए गए। इस दौरान संगम उद्योग समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने अभियान के तहत 1 लाख पौधे लगाने व 5000 ट्री गार्ड नि:शुल्क देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये वितरण कार्य 16 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार विभिन्न संगठनों ने 21 हजार पौधे अभियान के तहत लगाने का संकल्प लिया। राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा के चीफ रिपोर्टर नरेन्द्र वर्मा ने 'हरियाळो राजस्थानÓ महाअभियान की जानकारी दी। जिले में आसीन्द, शाहपुरा, पारोली, अरवड़ व तिलस्वां में भी हरियाळो राजस्थान का आगाज हुआ।

महाअभियान का आगाज संगम समूह के अध्यक्ष सोनी के साथ ही सांसद सुभाष बहेडि़या व नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने पीपल का पौध लगा कर किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, विधायक विवेक धाकड़, उद्योगपति आर एल नौलखा, संगम ग्रुप के निदेशक एसएन मोदानी व वीके सोडाणी, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, यूआईटी सचिव आशीष शर्मा, पीपुल फ ॉर एनिमल के प्रांतीय संयोजक बाबूलाल जाजू, पूर्व सभापति मधु जाजू, पूर्व सभापति ओम नराणीवाल व पूर्व न्यास अध्यक्ष कैलाश व्यास, आप के राष्ट्रीय प्रतिनिधि सुनील आगीवाल व जिला संयोजक रणजीत सिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मंजू पोखरना, भाजपा प्रवक्ता कैलाश सोनी व पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब ने भी पौधे लगाए।

संगठनों का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय चित्रकार कल्याण जोशी, पूर्वांचल जन चेतना समिति अध्यक्ष अर्चना दुबे, श्रीशांति जैन महिला मंडल की मंंत्री सरिता जैन, सुनीता चोरडिया व नेहा चोरडिया, लायंस क्लब के प्रांतीय पदाधिकारी अधिवक्ता पवन पंवार, सुधीर राठी, लॉयन्स सचिव ललित सांखला व भवानी शंकर दुधानी, पार्षद शंकर जाट, मीना लिमानी, वंदना कंवर, सीमा शर्मा व दुर्गा कुमावत, हरणी वन नर्सरी प्रभारी ज्योति शर्मा, समाज सेवी अब्बास अली बोहरा, विश्वेश्वर तिवाड़ी, पुष्पेन्द्र सैंकड़ा, दिलीप गोयल, महेश नहवाल, अभिजीत सारड़ा, कैलाश आगाल, रतन लाल चेचाणी, कैलाश जीनगर, सुरेश सुराणा, राजेन्द्र त्रिवेदी, गुमानसिंह पीपाड़ा, मनोहर लखारा व हिम्मत, यूआईटी अभियंता रविश श्रीवास्तव व तेजमल शर्मा ने भी पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

16 से नि:शुल्क पौध वितरण
महाभियान के दौरान शहर में संगम समूह सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में पौधारोपण करेगा, आवासीय कॉलोनियों में जरूरतमंद लोगों को पौधों के साथ ट्रीगार्ड निशुल्क बांटे जाएंगे। इसी प्रकार शास्त्रीनगर स्थित सोनी आवास से 16 जुलाई से सुबह पौधे वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार विभिन्न संगठन व संस्था 21 हजार पौधे लगाएगी। पौधों में नीम,पीपल,अशोक,शीशम, कुरज, गुलमोहर, चांदनी मुख्यत: शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा