भीलवाड़ा

विभाग की अनदेखी: मोटर बंद नहीं करने से व्यर्थ बह रहा चम्बल का पानी, चम्बल परियोजना के अधिकारी भी नहीं कर रहे सुनवाई

चम्बल परियोजना के अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 5:50 PM IST
Ignoring of department in bhilwara
Ignoring of department in bhilwara

पुर।

चंबल परियोजना के तहत पुर में जलापूर्ति के लिए आटूण से पुर की पेयजल लाइन में सप्लाई के दौरान रात में आटूण पम्पिंग स्टेशन से मोटर चालू कर दी जाती है लेकिन सप्लाई पूरी होने के बावजूद वहां चौकीदार समय पर मोटर बंद नहीं कर रहा।

इससे पुर पम्पिंग स्टेशन पर टंकियां ओवर फ्लो हो जाती है।पानी व्यर्थ बहता है। साथ ही पाइप लाइन में लीकेज का पानी भी पंम्पिंग हाउस के हौद से निकाल रोड पर छोड़ा जा रहा है। इस कारण पुर पम्पिंग स्टेशन क्षेत्र में आसपास के घरों व खेतों में चारों तरफ पानी भर जाता है।


आसपास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है। इस संबंध में क्षेत्र वासियों ने पुर के पम्पिंग स्टेशन पर तैनात चौकीदार से भी शिकायत की, लेकिन चौकीदार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि चम्बल परियोजना के अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।


विद्यार्थी मोर्चा छात्रसंघ चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी

भीलवाड़ा. भारतीय विद्यार्थी मोर्चा की जिला बैठक जिलाध्यक्ष दयाशंकर खटीक की अध्यक्षता में एमएलवी कॉलेज परिसर में हुई । जिसमें मोर्चा के आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष प्रेम चांवला ने बताया कि भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जिले के सभी कॉलेजो में छात्रसंघ चुनाव लड़ेगी। मोतीलाल सिंधानिया, बबलू रेगर, राहुल देव, गोविन्द रेगर, गौतम जीनगर, शुभम, विजय डिडवानियां, मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा