भीलवाड़ा

युवक को सामने देखकर ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न भी लगाया, फिर जो हुआ

चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग पर संगम प्रोसेस के सामने बुधवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 11:29 PM IST
Man dies hit by train in bhilwara
Man dies hit by train in bhilwara

भीलवाड़ा।

चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग पर संगम प्रोसेस के सामने बुधवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। टुकड़े हो जाने से शव शत-विक्षित हालत में मिला। सदर थाना पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। मामला आत्महत्या है या दुर्घटना। यह पुलिस जांच के बाद सामने आएगा।


पुलिस के अनुसार संगम प्रोसेस के सामने अहमदाबाद से कोलकात्ता जा रही साप्ताहिक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक को सामने देखकर लोको पायलट ने हॉर्न भी लगाया। घटना के बाद ट्रेन करीब बीस मिनट मौके पर खड़ी रही। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रेक के निकट ही मृतक का आधार कार्ड मिला। इस आधार पर उसकी पहचान शास्त्रीनगर में सालासार बालाजी के निकट रहने वाले निर्मित (26) पुत्र श्रीकांत साबू (माहेश्वरी) के रूप में हुई। ट्रेन से कुछ दूरी पर ही सड़क पर मृतक की बाइक भी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सवा करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

भीलवाड़ा. जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्थानीय कपड़ा व्यापारी से सवा करोड़ की जालसाजी के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में भेजे मेरठ के मयंक कंसल की जमानत अर्जी बुधवार को खारिज कर दी। आरोपी के खिलाफ रीको स्थित रंजन फैब्रिक्स के डायरेक्टर पवन कुमार अग्रवाल ने मामला प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया था।

लोक अभियोजक राजकुमार शर्मा व अधिवक्ता पवन पंवार ने परिवादी पवन कुमार की पैरवी की। अधिवक्ता पवन पंवार ने बताया कि आरोपी भीलवाड़ा ही नहीं, सूरत, अहमदाबाद व मुम्बई समेत कई शहरों में करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका है। मेरठ के श्रीजी टेक्सटाइल के प्रोपराइटर धनप्रकाशसिंह, दिल्ली के तिरूपति टे्रडर्स के पुष्कर मित्तल व मेरठ के ही तिरूपति टे्रडर्स के मयंक कंसल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अप्रेल-2018 में तीनों ने उनसे करीब 1 करोड़ 21 लाख 8 हजार 687 रुपए का उधार कपड़ा खरीदा। इसके बदले चेक भी दिया, जो अनादरित हो गया। इस पर जालसाजी का पता चला। जांच के बाद पुलिस ने मेरठ से मयंक को गिरफ्तार किया। रिमाण्ड समाप्त होने पर तीन दिन दिन पूर्व जेल भेज दिया था।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा