25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इ-वे बिल से टेक्सटाइल उद्यमी परेशान

चार राज्यो ने टेक्सटाइल में इ-वे बिल से छूट प्रदान कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 7:06 PM IST

Textile entrepreneurs upset with e-bill in bhilwara

Textile entrepreneurs upset with e-bill in bhilwara

भीलवाड़ा।

जीएसटी सलाहकार समिति सदस्य ओम प्रकाश मित्तल के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि मंडल राजस्व सचिव प्रवीण गुप्ता से मिला। इसमें विधि सलाहकार सीए शिवप्रकाश झंवर, सीए राजेश समदानी, अजय मुंदड़ा शामिल थे। गुप्ता को इ-वे बिल से टेक्सटाइल व्यापार में समस्या के बारे में बताया।

READ: मेजा में 452 किसानों के 126.71 लाख के ऋण माफ, दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तहत शिविर आयोजित

कहा कि यार्न, वीविंग, प्रोसेसिंग पर 12, 5, 5 प्रतिशत जीएसटी भुगतान के बाद सरकार को कोई अतिरिक्त आय नहीं हो रही है। व्यापारी का बहुत सारा समय इ-वे बिल बनाने में बर्बाद हो रहा है। जॉब पर कुछ भी माल भेजने पर इ-वे बिल की जरूरत होती है जो व्याहारिक नहीं है। चार राज्यो ने टेक्सटाइल में इ-वे बिल से छूट प्रदान कर दी है।

READ: सभापति के खिलाफ लामबंद भाजपा पार्षदों ने अब उठाया लावारिस शवों का मुद्दा

राजस्थान को भी टेक्सटाइल हब होने के कारण रियायत देनी चाहिए। गुप्ता ने समस्या के सकारात्मक समाधान का विश्वास दिलाया। कहा, जीएसटी में टेक्सटाइल उद्यमी एक और समस्या का सामना आईटीसी 4 के रूप में कर रहे है।


वर्कशॉप में अनियमितता पर चालकों ने जताया रोष

भीलवाड़ा. स्थानीय रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित वर्कशॉप में चल रही अनियमितता पर मंगलवार को चालक एकजुट हो गए। उन्होंने वर्कशॉप प्रबंधन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन दिया। इस दौरान ज्ञापन मुख्यालय भी भेजा गया।


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चालकों से लगातार बारह-बारह घण्टे ड्यूटी ली जा रही है। निर्धारित ओडीआर भी नहीं दिया जा रहा। स्थाई चालकों की अधिकतर ड्यूटी बदली जाती है। अस्थाई वालों से मंथली लेकर रूट में परिवर्तन नहीं किया जाता। कई चालकों पर प्रबंधन मेहरबानी दिखा रहा है। उनकी चार घण्टे ड्यूटी के बाद ही ऑफ कर दिया जाता औ चार-चार दिन बाहर रहने वालों को विश्राम तक नहीं दिया जाता। कई चालकों से ड्यूटी निरस्तीकरण करके जबरन वसूली की कार्यवाही की जा रही है। चालकों ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

अघोषित कटौती से रोष
लाडपुरा. कस्बे व श्यामगढ़ ग्राम पंचायत के गांवों में अघोषित कटौती से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा आए दिन अघोषित कटौती करने से व्यवसाय व घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग