भीलवाड़ा

राजस्थान के इस जिले में छात्रों को सरकारी स्कूलों में करवायेंगे पहली कक्षा से ही अंग्रजी का अध्यन,जारी किया राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान

कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब बच्चे पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन करेंगे
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 5:55 PM IST
National secondary education campaign in bhilwara
National secondary education campaign in bhilwara

मंगरोप।

कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब बच्चे पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन करेंगे। प्रधानाचार्य मंजू कोठारी ने बताया कि विद्यालय में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना के साथ ही इसी सत्र से कक्षा प्रथम के बच्चों को अब स्कूल में अंग्रजी माध्यम में अध्यन कराया जाएगा।

इस बारे में एसडीएमसी और एसएमसी की बैठक में प्रस्ताव को पारित किया गया है। शिक्षिका शकिला बानू ने दोहिती का अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश दिला कर पहल की। इसकी पाठ्य पुस्तकें के लिए भी भामाशाहों का सहयोग लिया जा रहा है।


प्रधानाचार्य ने स्टाफ को भी दो-दो बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य दिया। विद्यालय पम्फलेट्स भी बंटवा रहा है। सरकारी स्कूलों में 9 से 12वीं तक अंगेजी माध्यम शुरू करने के बारे में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने आदेश जारी किया था।


न प्री वेडिंग शूट और न महिला केटर्स

भीलवाड़ा. न होगा प्री वेडिंग शूट और ना आएगी महिला केटर्स। समाज की कुरीतियां ख़त्म करने ओर युवाओं को धर्म और समाज से जोडऩे के लिए श्री जैन ज्योति युवा समिति की हरणी महादेव सत्संग भवन में आम सभा की गई।

इसमें साजनान जैन समाज की ओर से एेतिहासिक निर्णय लिया गया। इनका मानना है कि इससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी और सामाजिक कुरीतियां खत्म होगी।समिति अध्यक्ष प्रमोद पितलिया की अध्यक्षता में नवक़ार महामंत्र के जाप के साथ आमसभा शुरू हुई।

इसमें सदन ने पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित होकर विवाह विच्छेद में प्रमुख भूमिका अदा करने वाले प्री वेडिंग शूट नहीं करने का निर्णय लिया। साथ ही शादी विवाह में महिला केटर्स को नहीं बुलाने का निर्णय लिया।

देश में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को देखते हुए समाज हित में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए एक महिला संगठन के निर्माण करने का निर्णय लिया गया। समाज की ओर से युवाओं को धर्म से जोडऩे आपसी परिचय को मजबूत करने के लिए श्री जैन ज्योति परिवार में मासिक नवक़ार महामंत्र का जाप प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि समाज की डिजिटल डायरेक्ट्री तथा सामाजिक सूचनाओं को डिजिटल तरीक़े से प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का काम शुरू किया है। संचालन मंत्री निर्भीक गांधी ने किया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा