भीलवाड़ा

प्रधानमंत्री की सभा में जयपुर गया वृद्ध हुआ लापता, बहू से बिछड़ा वापस नहीं मिला, तहसीलदार ने जयपुर कंट्रोल रूम में दी सूचना

राजगढ़ गांव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में अपनी बहू के साथ जयपुर गया एक वृद्ध वहां लापता हो गया
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 9:13 AM IST
Prime Minister's meeting go jaipur aged missing
Prime Minister's meeting go jaipur aged missing

काछोला।

क्षेत्र के राजगढ़ गांव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में अपनी बहू के साथ जयपुर गया एक वृद्ध वहां लापता हो गया। महिला वहां लाभार्थी के रूप में गई थी। सभा के बाद वह तो वापस अपनी बस में आ गई। लेकिन उसका ससुर कहीं नहीं मिला।


मामला राजगढ़ के 60 वर्षीय वृद्ध रोडूलाल का है। वह सुगना पत्नी मुकेश के साथ गया था। सुगना प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी है। सभा के बाद सुगना वापस बस के पास आ गई, लेकिन भीड़ में ससुर रोडू खो गया। लाभार्थियों को लेकर गए सरपंच व ग्राम सचिव ने उसे दो-तीन घंटे तक वहां ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। इस पर वे अन्य लाभार्थियों को लेकर वापस राजगढ आ गए। वृद्ध रविवार को भी वापस नहीं आया तो परिजन मांडलगढ़ तहसीलदार के पास गए। उन्होंने पुलिस को सूचित करवाया। परिजनों का कहना है कि वृद्ध के पास पैसे भी नहींं है। वह कैसे वापस आएगा।

प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद में हम राजगढ़ पंचायत क्षेत्र के 23 लाभार्थी व अन्य 30 लोगों को लेकर गए थे। रोडू के पास मोबाइल भी नहीं था। सरपंच और मैंने 3 घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रोडू को खूब ढूंढा, परंतु रोडू का कोई अता पता नहीं लगा। अन्य लाभार्थी परेशान होने लग गए तो हम लोग गाड़ी लेकर राजगढ के लिए रवाना हो गए।
- लादू लाल चौबे सचिव ग्राम पंचायत राजगढ़


काछोला थाना प्रभारी अभी राजगढ़ पीडि़त परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। रोडू लाल की भी हमने जयपुर कंट्रोल रूम में सूचना दे दी है। सरपंच व सचिव की जिम्मेदारी बनती है। उन्हें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए थी। रोडू लाल सुगना का ससुर है। वह सुगना के साथ जयपुर गया था।

नव नंदन सिंह तहसीलदार मांडलगढ़

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा