भीलवाड़ा

सभापति के खिलाफ लामबंद भाजपा पार्षदों ने अब उठाया लावारिस शवों का मुद्दा

भाजपा पार्षदों के एक धड़े ने दूसरे दिन भी मंगलवार को नगर परिषद सभापति ललिता समदानी के खिलाफ विरोध के सुर मुखर रखे
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 6:47 PM IST
Protest against City Council Chairman Lalita Samadani in bhilwara
Protest against City Council Chairman Lalita Samadani in bhilwara

भीलवाड़ा।

भाजपा पार्षदों के एक धड़े ने दूसरे दिन भी मंगलवार को नगर परिषद सभापति ललिता समदानी के खिलाफ विरोध के सुर मुखर रखे। उपसभापति मुकेश शर्मा की अगुवाई में पार्षदों ने कलक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया कि सभापति अब शहर के थाना क्षेत्रों क्षेत्र में मिलने वाले लावारिस शवों का दाह संस्कार करने पर पंचमुखी मुक्तिधाम विकास समिति को भुगतान के मामले में भी चर्चा करना लिख कर पुण्य कार्य अटका रही है।

लावारिस शवों का दाह संस्कार पंचमुखी मुक्तिधाम विकास समिति करती आ रही है। समिति ने वर्ष 2014 से 2017 तक लगभग 75 शवों का एक-एक हजार रुपए के आधार पर 75 हजार रुपए दिलाने के लिए नगर परिषद को आवेदन किया था।


इनका आरोप है कि सम्बन्धित अधिकारियों की सहमति के बावजूद सभापति ने फाइल पर 23 मई 2018 को नियमानुसार चर्चा करें लिख दिया, इससे अब अधिकारी भी असमंजस में है कि वे चर्चा किससे करे।पार्षदों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में कलक्टर से मामले की जांच की मांग की है।

विजय लढ़ा, पीयूष डाड, मंजू देवी चेचाणी, उषा शर्मा, रमा शर्मा, प्रतिभा माली, राजेन्द्र पोरवाल, हीरालाल माली, ज्योति बैरवा, गणपत पारीक, पिंकी कंवर, नागेन्द्रसिंह राव, दीपिका कंवर, गोपाल तेली, राधेश्याम सोमानी, द्वारका प्रसाद कोली आदि मौजूद थे।

रैगर महासभा का प्रतिभा सम्मान 15 को

भीलवाड़ा. अखिल भारतीय रैगर महासभा का जिला स्तरीय रैगर जागृति व प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम 15 जुलाई सुबह 10 बजे नगर परिषद टाउन हॉल में होगा। जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र देवतवाल ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल खटनावलिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावन समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा