भीलवाड़ा

300 रुपए लेकर बना रहा था बीपीएल, हरकते संदिग्ध लगने पर युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा तो हुआ चौकाने वाला खुलासा, फिर जो हुआ

अमरतिया चित्तौड़िया गांव में बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के नाम पर युवक की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 9:47 PM IST
Recovery youth villagers to beat in bhilwara
Recovery youth villagers to beat in bhilwara

लाडपुरा।

ग्राम पंचायत के अमरतिया चित्तौड़िया गांव में बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के नाम पर सोमवार दोपहर को तीन—तीन सौ रुपए वसूल कर फार्म भरवा रहे युवक की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया।


जानकारी के अनुसार दोपहर में एक युवक खुद को सरकारी कर्मचारी बता बीपीएल चयनित सूची में नाम जोड़ने के नाम पर तीन—तीन सौ रुपए वसूल कर फार्म भरवा रहा था। युवक की हरकतें संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया तथा जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लाडपुरा चौकी पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस युवक को पकड़कर चौकी लाई। जहां पूछताछ में युवक ने अपना नाम मांडलगढ़ निवासी अनवर पुत्र मोहम्मद देशवाली बता रहा था।

दो मंदिर व विभिन्न स्थानों पर चोरी

बागोर.कारोही थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में चोरों ने आधा दर्जन स्थानों पर ताले तोड़ कर हजारों का माल व नकदी चुरा ले गए। इसको लेकर कारोही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है ।


बीती रात को गुरलां गांव के शिवनगर में स्थित हडूतिया बालाजी मंदिर में चोरों ने रेलिंग तोड़कर मंदिर में रखे दानपात्र को अंट लगा उसमें से करीब 2 हजार तथा चामुंडा माता मंदिर में भी दानपात्र क से तीन हजार की नगदी चुरा ली । रगसपुरिया चौराहे से श्याम सिंह कि मोटरसाईकिल को चुरा कर ले गए। रगसपुरिया के गोपाल सिंह के घर से नकदी और रतन खटीक के घर से कैमरा ले गए ।

इससे पूर्व रात 11 बजे करीब गुरलां पॉवर ग्रिड में भी चोरों ने प्रवेश किया ।सांगवा ग्राम सेवा सहकारी समिति में भी दोनों कमरों के ताले तोड़कर कमरों में रखी आलमारी व टेबल की दराज में रखा सरकारी रिकार्ड अस्त व्यस्त कर दिया । खाद्य वस्तु देने वाली पॉस मशीन को चुराकर ले गए । भूणास के अटल सेवा केंद्र को भी निशाना बनाया ।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा