भीलवाड़ा

शिक्षक भर्ती काउंसलिंग :  विशेष अभ्यर्थियों को कराया 9 घंटे इंतजार,  बिना तैयारी बुला लिया

विशेष शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुला लिया लेकिन 9 घंटे इंतजार के बाद प्रक्रिया शुरू कराई जा सकी
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 3:29 PM IST
Teacher recruitment counseling in bhilwara
Teacher recruitment counseling in bhilwara

भीलवाड़ा।

शिक्षा विभाग ने बिना तैयारी राजस्थान तृतीय श्रेणी प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2010 लेवल-1 (नॉन टीएसपी एरिया) में नवचयनित 33 विशेष शिक्षकों को शुक्रवार को काउंसलिंग के लिए बुला लिया लेकिन 9 घंटे इंतजार के बाद प्रक्रिया शुरू कराई जा सकी। काउंसलिंग शुक्रवार को राबाउप्रावि कलकीपुरा (भीलवाड़ा) में हुई। अभ्यर्थियों को गुरुवार रात फोन पर सूचना दी गई कि शुक्रवार सुबह 8 बजे काउंसलिंग होगी।

इनमें एचआई के 10, वीआई के 11 व एमआर के 12 अभ्यर्थी शामिल थे। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होनी थी, जो शाम 5 बजे शुरू हो पाई। दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय में इनकी मैपिंग करने तथा शाला दर्शन पोर्टल पर रिक्त पदों को देखकर सूची बनाने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की। शिक्षा अधिकारियों ने प्रोजेक्टर से जिले में रिक्त पदों की सूची बताई। इसमें नवचयनित अभ्यर्थियों ने अपनी पसंद के स्कूल का चयन कर पदस्थापन मांगा। डीईओ प्रारंभिक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने शुक्रवार दिनभर कार्य किया। इनकी मैपिंग तथा शाला दर्शन पोर्टल पर रिक्त पदों को देखकर सूची बनाने में समय लग गया। यह कार्य करना आसान नहीं था, कई बार समस्या आई।

358 की काउंसलिंग कल

सीधी भर्ती 2010 लेवल-1 के नव चयनित 752 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 9, 10 व 11 जुलाई को सुबह 10 से 5 बजे तक होनी थी। विभाग ने बिना तैयारी के काउंसलिंग तिथि 6, 8 व 9 कर दी। रविवार को सामान्य शिक्षकों में दिव्यांग, नैत्रहीन, विधवा, परित्यक्ता व सामान्य महिला कुल 358 अभ्यर्थियों को बुलाया है। सोमवार को सामान्य पुरुष कुल 361 अभ्यर्थियों को बुलाया है। प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक पंजीयन होगा। अभ्यर्थी को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा छाया प्रति साथ लानी होगी।

नमकीन से गुजारा
प्रदेश भर से आए विशेष अभ्यर्थियों व परिजनों को छाया-पानी भी नसीब नहीं हुई। बिजली कटौती व दिनभर उमस ने इनका हाल बेहाल कर दिया। किसी ने बिस्कीट-नमकीन तो किसी ने पानी पतासे खाकर अपना गुजारा चलाया। वहीं काउंसलिंग का इंतजार करते-करते महिला-पुरूष अभ्यर्थियों ने कमरे में बिछाई हुई जाजम व कुर्सियों पर सुस्ताते रहे।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा