भिंड

रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : उत्तर प्रदेश की सीमा पर इकट्ठी की जा रही थी रेत, पुलिस ने लिया ये एक्शन

भिंड जिले में एक बार फिर से पुलिस एवं प्रशासन ने रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
• •
Jun 26, 2021
News
रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : उत्तर प्रदेश की सीमा पर इकट्ठी की जा रही थी रेत, पुलिस ने लिया ये एक्शन

भिंड/ मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक बार फिर से पुलिस एवं प्रशासन ने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे चंबल पुल से पहले जमा किये गए रेत को नष्ट किया है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

यहां इकट्ठी की जा रही थी अवैध रेत

बरही गांव के आसपास बड़ी मात्रा में माफिया द्वारा रेत इकट्ठा कर लिया गया था, जिसे बारिश के समय में बेचा जाता। लेकिन माफिया के मंसूबों पर पुलिस एवं प्रशासन ने ट्रैक्टर फेर दिया और उनके रेत को मिट्टी में मिला दिया।

बारिश के चलते रेत उत्खनन पर प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि, लगभग एक सैकड़ा ट्रक रेत को ट्रैक्टर द्वारा नष्ट करने की कार्रवाई की गई। दरअसल, बारिश के मौसम में रेत के उत्खनन पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। ऐसे में रेत खनन कंपनियों द्वारा पहले से इकट्ठा किये गए रेत को बारिश के सीजन में महंगे दामों पर बेचा जाता है।

Published on:
26 Jun 2021 10:59 pm