Alwar City

मालगाड़ी से निकला धुआं, मकरोनिया स्टेशन की घटना

मकरोनिया स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मालगाड़ी अलग पटरी पर खड़ी थी, जिससे अचानक ही धुआं निकलने लगा। 

less than 1 minute read
Oct 31, 2015
Feature image
सागर। मकरोनिया स्टेशन पर कोयले से भरे एक डिब्बे में आज सुबह आग गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल छा गया। लेकिन जल्दी ही नगर-निगम व रेलवे प्रबंधन ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार मकरोनिया स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मालगाड़ी अलग पटरी पर खड़ी थी, जिससे अचानक ही धुआं निकलने लगा। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने रेल प्रबंधन को दी। जिसके बाद फौरन ही रेल कर्मी हरकत में आ गए।

आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार अगर आग पर जल्द ही काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा सामने आ सकता था।
Published on:
31 Oct 2015 12:39 pm