बीकानेर

BJP में बढ़ी सक्रियता,बूथ सम्पर्क में जुट गए पदाधिकारी

भाजपा देहात और शहर में बढ़ी सक्रियता
2 min read
Bikaner BJP News
BJP में बढ़ी सक्रियता,बूथ सम्पर्क में जुट गए पदाधिकारी

भाजपा देहात और शहर में बढ़ी सक्रियता

बीकानेर.बूथ कमेटियों के गठन के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता अब बूथ सम्पर्क अभियान में जुटे हैं। देहात में ११५८ तथा शहर में ३८४ बूथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही भाजपा शहर एवं देहात अध्यक्षों ने बूथ सम्पर्क अभियान की जिम्मेदारी बांटी दी है। बीकानेर शहर मे सोमवार को महापौर नारायण चौपड़ा ने उपनगरीय क्षेत्र के वार्ड २४ में घर-घर सम्पर्क किया। उन्होंने वार्ड वासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में बताया और समस्याएं सुनी। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने उदयरामसर के छह बूथों के ६४ घरों में सम्पर्क किया। रांका ने हर घर में मुखिया को दुपट्टा पहनाया और उसकी बात सुनी।


भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के ३८४ बूथों की कमेटियां गठित कर दी गई है। कमेटियों की रिपोर्ट लेकर मंगलवार को जिला महामंत्री मोहन सुराणा जयपुर जाएंगे। वहां प्रदेश स्तर पर बैठक होगी। देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने बताया कि गांवों में बूथ सम्पर्क अभियान की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। गांवों में अभी अभियान को गति दी जानी है। ग्रामीण क्षेत्र में कुल ११५८ बूथ कमेटियों में से ९०० का गठन कर दिया गया है। अभी २५८ कमेटियों का गठन अंतिम प्रक्रिया में है। गर्मी के चलते गांवों में सम्पर्क अभियान की गति धीमी है।

तीन दिन में डेढ़ सौ परिवारों से सम्पर्क,वृहद एवं विशिष्टजन सम्पर्क अभियान
बीकानेर. नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि वृहद एवं विशिष्टजन सम्पर्क अभियान के तहत तीन दिन उदयरामसर गांव के 152 परिवारों से सम्पर्क कर भाजपा की जन लोक कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई। रांका ने बताया कि लोगों से सम्पर्क कर उन्हें सरकार की भामाशाह, उज्ज्वला, अन्नपूर्णा, सुकन्या योजना तथा पेंशन सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Published on:
12 Jun 2018 08:17 am
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला