11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 10th board result 2018 : बीकानेर जिले में बेटियों ने मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर जारी हुआ। इसमें बीकानेर जिले में बेटियों ने बाजी मारी है।

2 min read
Google source verification
RBSE 10th board result 2018

RBSE 10th board result 2018

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर जारी हुआ। इसमें बीकानेर जिले में बेटियों ने बाजी मारी है। जिले में करीब ३६,०८१ विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें ३५,३३९ ने परीक्षा दी और २८,७५५ पास हुए। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भूपसिंह तिवाड़ी ने बताया कि जिले का दसवीं का परिणाम ८१.३७ प्रतिशत रहा। तिवाड़ी ने बताया कि दसवीं में २०,४०५ लड़कों ने परीक्षा दी, जिसमें १६,६६४ पास हुए। वहीं लड़कियों में १४,९३४ ने परीक्षा दी, जिसमें १२,२९१ लड़कियां पास हुईं।। लड़कों का परिणाम ८०.६९ प्रतिशत तथा लड़कियों का परिणाम ८२.३० प्रतिशत रहा।

नियमित पढ़ाई से लक्ष्य हासिल

बीकानेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में बीकानेर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीकानेर की अनुष्का पारीक ने ९७ प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अनुष्का ने रोजाना ६ से ७ घंटे पढ़ाई की। पारीक ने इसका श्रेय माता-पिता व दादा को दिया। अनुष्का ने बताया कि वे नियमित पढ़ाई से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो स्कूल में पढ़ाया जाता था, उसे वे घर आकर पढ़ती थी। इससे वह याद हो जाता था। अनुष्का का लक्ष्य आईएएस बनना है।

जिले में 81.37 प्रतिशत रहा परिणाम

नाम- रुचिका जोशी
95 प्रतिशत
पिता का नाम- संजय जोशी
माता का नाम- विजयलक्ष्मी
श्रेय- माता-पिता व ललित सर तथा समस्त गुरुजनों
लक्ष्य- डॉक्टर


रजनी सहारण
97.33 प्रतिशत
पिता का नाम- हरदयाल राम
माता का नाम- राजबाला
श्रेय- माता-पिता व गुरुजनों को
लक्ष्य- डॉक्टर

आरके पब्लिक स्कूल ने फिर फहराया परचम
बीकानेर. जयपुर रोड स्थित आरके पब्लिक स्कूल का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। शाला निदेशक सुरेन्द्रकुमार काजला ने बताया कि कक्षा दसवीं की छात्रा रजनी सहारण ने ९७.३३ प्रतिशत अंक हासिल किया। सुरेन्द्र थौलिया ने ९५.३४ प्रतिशत तथा पूजा कस्वां ने ९४.६७ प्रतिशत व प्रवीण नवल ने ९४.५ प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

काजला ने बताया कि आठ विद्यार्थी ९० प्रतिशत से अधिक, ३३ विद्यार्थी ८० प्रतिशत से अधिक तथा २६ विद्यार्थियों के ७५ प्रतिशत से अधिक अंक हैं। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष कक्षा १२ विज्ञान वर्ग में भी विद्यार्थियों ने जिलेभर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सूरज बालबाड़ी स्कूल का श्रेष्ठ परिणाम
बीकानेर. जस्सूसर गेट स्थित सूरज बालबाड़ी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में बाजी मारी है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि देवेन्द्र स्वामी ने ९५.३३ प्रतिशत, महेश ओझा ने ९३.१७ प्रतिशत, कमल सोनी ने ९०.५० प्रतिशत, सिद्धार्थ ओझा ने ८९.६७ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सीनियर सैकण्डरी परीक्षा कला, विज्ञान तथा कॉमर्स का परिणाम भी शतप्रतिशत रहा।